भारतीय फुटबॉल के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। ठप पड़ा इंडियन सुपर लीग (ISL) अब 14 फरवरी से दोबारा शुरू होगा। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 6 जनवरी को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। उन्होंने बताया कि लीग में सभी 14 क्लब भाग लेंगे। 
खेल मंत्री मांडविया ने कहा कि ISL को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन आज सरकार, फुटबॉल फेडरेशन और सभी 14 क्लबों, जिसमें मोहन बागान और ईस्ट बंगाल भी शामिल हैं, के साथ बैठक हुई। इसमें तय किया गया है कि ISL 14 फरवरी से शुरू होगा और सभी क्लब इसमें हिस्सा लेंगे।
लीग भी जल्द शुरू होगी
खेल मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि रुकी हुई I-लीग भी लगभग उसी समय शुरू की जाएगी। आई-लीग में सभी 11 क्लब भाग लेंगे। खेल मंत्री की घोषणा के बाद ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने टूर्नामेंट से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि ISL में होम और अवे फॉर्मेट पर कुल 91 मैच खेले जाएंगे, जबकि आई-लीग को घटाकर 55 मैचों का कर दिया गया है।
ISL के लिए 25 करोड़ रुपये का सेंट्रल पूल
कल्याण चौबे ने बताया कि ISL के आयोजन के लिए 25 करोड़ रुपये का सेंट्रल पूल तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फंड में 10 प्रतिशत राशि AIFF की ओर से आएगी। 30 प्रतिशत एक कमर्शियल पार्टनर से आनी थी, लेकिन फिलहाल हमारे पास कोई साझेदार नहीं है, इसलिए AIFF उस हिस्से की भरपाई भी करेगा। उन्होंने आगे कहा कि कुल मिलाकर AIFF ISL के लिए करीब 14 करोड़ रुपये और I-लीग के लिए लगभग 3.2 करोड़ रुपये का योगदान देगा, जब तक हमें कोई कमर्शियल पार्टनर नहीं मिल जाता। ISL और I-लीग के दोबारा शुरू होने से भारतीय फुटबॉल को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है और खिलाड़ियों के साथ-साथ फैन्स भी एक बार फिर मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).