रिपोर्ट : LegendNews
जीवन के नए अध्याय पर तारा बोलीं, मैंने मानसिक शांति की रक्षा करना सीख लिया
बॉलीवुड की चमक-दमक के बीच निजी जिंदगी को संतुलित रखना आसान नहीं होता। खासकर तब, जब रिश्तों में उतार-चढ़ाव और करियर का दबाव एक साथ सामने हो। अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों इसी दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उनके और वीर पहाड़िया के अलग होने की चर्चाओं के बीच तारा ने खुलकर अपनी सोच और मानसिक शांति को लेकर बात की है। उनका कहना है कि अब उन्होंने खुद को और अपने सुकून को प्राथमिकता देना सीख लिया है। तारा ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
तारा और वीर के रिलेशनशिप की शुरुआत
तारा और वीर के रिश्ते की शुरुआत साल 2025 में हुई थी और कुछ ही महीनों बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। हाल के दिनों में दोनों को एक-दूसरे के साथ न देखे जाने, सोशल मीडिया पर दूरी और कुछ सार्वजनिक मौकों पर अलग-अलग मौजूदगी के बाद ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
पहले से ज्यादा शांत महसूस होता है: तारा
इसी बीच 'एले इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में तारा ने अपने जीवन के इस नए अध्याय पर बात की। उन्होंने कहा कि अब वो पहले से कहीं ज्यादा शांति को महत्व देती हैं। उनके मुताबिक कम उम्र में ये समझ नहीं थी कि खुद को सुरक्षित और मानसिक रूप से संतुलित कैसे रखा जाए, लेकिन वक्त के साथ उन्होंने यह सीख लिया है। आज वो शोर-शराबे से दूर, खुद के भीतर झांककर सुकून ढूंढने की कोशिश करती हैं। तारा ने बात करते हुए कहा, 'मैंने ये सीख लिया है कि अपनी मानसिक शांति की रक्षा कैसे करनी है।
करियर को लेकर भी बोलीं तारा सुतारिया
अपने करियर को लेकर भी तारा का नजरिया काफी साफ है। उन्होंने कहा कि उनके पेशेवर सफर की सबसे अहम बात ये रही है कि वो जरूरत पड़ने पर पीछे हटने से नहीं डरतीं। उन्होंने कई बार ऐसे प्रोजेक्ट्स को ठुकराया है, जो उनके मूल्यों या सोच से मेल नहीं खाते थे। तारा साफ शब्दों में कहती हैं कि वो किसी भी कीमत पर खुद को खोना नहीं चाहतीं। उनके लिए आत्मसम्मान और मानसिक संतुलन किसी भी फिल्म या मौके से बड़ा है।
तारा बोलीं, मेरे करीबी मेरा सच जानते हैं
उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें दूसरों को सफाई देने की जरूरत महसूस नहीं होती। जब तक उन्हें और उनके करीबी लोगों को सच्चाई पता है, वही काफी है। ये बयान उनके आत्मविश्वास और परिपक्वता को दर्शाता है।
ब्रेकअप की चर्चाओं को तब और हवा मिली जब तारा, वीर के जन्मदिन समारोह में नजर नहीं आईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कोई शुभकामना साझा नहीं की। वहीं, कुछ मौकों पर वीर को अकेले देखा गया, जिससे अटकलें और तेज हो गईं।
-Legend News

Recent Comments