मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत संस्कृति स्कूल ऑफ योग एंड नेचुरोपैथी द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय था, ‘स्वस्थ महिला, सशक्त देश’। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज देश की उन्नति में महिलाओं की बराबर से भागीदारी है। महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो सशक्त होंगी और महिलाएं सशक्त होंगी तो देश भी मजबूती से आगे बढ़ेगा।

बताते चलें कि मिशन शक्ति अभियान एक विशेष योजना है जो महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है। यह अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में समान भागीदार बनाने के लिए विभिन्न उपायों पर केंद्रित है। सरकार की इसी योजना के तहत संस्कृति विश्वविद्यालय में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में ‘स्वस्थ महिला, सशक्त देश’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महेश्वरी हास्पिटल मथुरा की निदेशक डॉ. अनुराधा महेश्वरी ने कहा कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास की ओर हमें ध्यान देना होगा। विशेष रूप से महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की जरूरत है।

डा. महेश्वरी ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि आप किसी भी समस्या से विचलित न हों। हो सकता है कि जो समस्या आपको बड़ी लग रही हो और जिसके कारण आप दबाव या निराशा महसूस कर रहे हैं वह उतनी बड़ी न हो। आपको इसका एहसास तब हो जाएगा जब आप अपनी समस्या को अपने परिवारीजन, काउंसलर या फिर अपने शिक्षकों से शेयर करेंगे। उन्होंने कहा कि हर विश्वविद्यालय में पूरा एक सिस्टम होना चाहिए जो समय समय पर विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर उनकी समस्याओं का निराकरण करे। उन्होंने कहा कि युवतियों की स्वावलंबी बनने की शुरुआत घर से होती है। समाज में परिवर्तन आ रहा है लड़कियों पर भी अब उतना ही ध्यान दिया जा रहा है जितना लड़कों पर। देश के विकास के लिए महिलाओं का स्वस्थ और स्वावलंबी होना जरूरी है।

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों का भी संतुष्टिपूर्ण जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति स्कूल आफ योग एंड नेचरोपैथी की विभागाध्यक्ष डा. तनुश्री ने छात्राओं के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में मौजूद छात्र कल्याण विभाग के डीन डा. डीएस तोमर ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को स्वस्थ और अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजिका डा. रीना रानी ने अतिथि वक्ता डा. अनुराधा महेश्वरी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन छात्रा काजल जायसवाल ने किया। 
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).