मथुरा। आज समाजवादी पार्टी मथुरा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर मतदाता सूची से 'थोक' में नाम कटवाने के खिलाफ हुंकार भरी। मथुरा-वृंदावन विधानसभा (84) के बूथ संख्या 321 पर एक ही व्यक्ति द्वारा 130 'फॉर्म-7' भरकर नाम कटवाने की आपत्ति दर्ज कराना एक गहरी साजिश की ओर इशारा करता है।
​समाजवादी पार्टी के नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा:
विशेष समुदाय और विचारधारा विशेष के समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है।
बिना भौतिक सत्यापन के नाम काटना पूरी तरह असंवैधानिक है।
ऐसे लोगों पर FIR दर्ज होनी चाहिए।
​प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि BLOs ने निष्पक्षता से काम नहीं किया और पात्र मतदाताओं के नाम काटे गए, तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। लोकतंत्र में 'वोट' ही जनता की सबसे बड़ी ताकत है, और हम इस पर डकैती नहीं डालने देंगे!
प्रमुख मांगें:
संदिग्ध 'फॉर्म-7' तुरंत निरस्त हों।
शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन अनिवार्य हो।
लोकतंत्र विरोधियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही हो।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).