रिपोर्ट : LegendNews
बीबी नौरीन चौधरी की नज़र अब धुरंधर की कमाई पर, मांगे 25 करोड़
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बीच नया विवाद सामने आ गया है. फिल्म में दिखाए गए एसपी असलम चौधरी के किरदार पर उनकी पत्नी नौरीन चौधरी ने आपत्ति जताई है. उनका आरोप है कि बिना अनुमति कहानी दिखाई गई और कुछ घटनाओं को गलत तरीके से पेश किया गया. अब उन्होंने मेकर्स को नोटिस भेजने और 25 करोड़ रुपये की मांग करने की बात कही है.
मीडिया से बातचीत में नौरीन ने कहा, हमारी परमिशन नहीं ली गई, जब टीजर आया तब हमें पता चला कि ऐसी कोई फिल्म बन रही है. फिल्म रिलीज से पहले उन्होंने ‘हवा-हवा’ गाने के लिए पाकिस्तानी कलाकार को पहले ही कॉपीराइट का पैसा दे दिया था. चौधरी असलम की एंट्री के लिए छोटे से गाने पर उन्होंने 46 लाख रुपये दिए. अब मैंने तय किया है कि इस मामले में मैं इंटरनेशनल वकील के जरिए आदित्य धर को नोटिस भेजूंगी. मैं उनसे पाकिस्तानी करेंसी में 25 करोड़ रुपये की मांग करने वाली हूं. कहानी में कुछ चीजें गलत तरीके से दिखाई गई हैं.
फिल्म में संजय दत्त ने एसपी असलम चौधरी का किरदार निभाया है, जिसे पाकिस्तानी अधिकारी से इंस्पायर बताया गया है. अब उनकी पत्नी नौरीन असलम ने आदित्य धर से फिल्म में किरदार को लेकर बड़ी डिमांड कर दी है.
दिसंबर 2025 में धुरंधर ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, हालांकि फिल्म रिलीज होने से पहले ही एसपी असलम के किरदार की चर्चा पाकिस्तान में शुरू हो गई थी. लेकिन, अब जब फिल्म का सीक्वल पार्ट रिलीज हुआ था, तो नौरीन ने खुद संजय दत्त की तारीफ की थी. यहां तक कि फिल्म में एसपी असलम की डेथ सीन को भी उन्होंने सही बताया था. लेकिन, अब उन्होंने कहा है कि वो फिल्म में अपने पति के दिखाए किरदार से खुश नहीं हैं जिसके चलते वो अब इस मामले में लीगल नोटिस भेजने को तैयार हैं, जिसमें उन्होंने मेकर्स से 25 करोड़ रुपये की डिमांड की है.
- Legend News

Recent Comments