रिपोर्ट : LegendNews
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने ठोका शतक
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने शतक ठोक दिया है। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल विकेट पर तिलक ने नॉर्थ जोन के खिलाफ 219 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। तिलक भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान हैं। इसके अलावा वह किसी फॉर्मेट में टीम का नियमित हिस्सा नहीं है। टेस्ट में तो उन्होंने भारत के लिए डेब्यू भी नहीं किया है।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिलक का 8वां शतक
दूसरे दिन स्टंप के समय तिलक वर्मा 106 रन बनाकर खेल रहे थे। अभी तक उन्होंने 225 गेंदों का सामना किया है। अपनी पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज से 7 चौके मारे हैं। तिलक वर्मा के करियर का यह 24वां फर्स्ट क्लास मैच है। उनके बल्ले से 8वीं बार शतक निकला है। इस फॉर्मेस में उनके नाम 5 फिफ्टी है। वह 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाते हैं।
23 साल के तिलक वर्मा ने भारत के लिए 59 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वहीं 5 वनडे खेलने का भी मौका मिला है। उन्होंने आखिरी वनडे मैच 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसमें बैटिंग का मौका नहीं मिल पाया था।
पिच बैटिंग के लिए आसान नहीं
बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 पर नॉर्थ जोन की टीम सिर्फ 195 रनों पर आउट हो गई थी। सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल ने 76 रन बनाए। विध्वथ कावेरप्पा ने 4 विकेट लिए। साउथ जोन के चार बल्लेबाज भी खाता नहीं खोल पाए। लेकिन तिलक वर्मा को श्रेयस गोपाल का साथ मिला। गोपाल ने 88 रन बनाए। 80 रनों पर ही साउथ जोन के 5 विकेट गिर गए थे। तिलक और श्रेयस के बीच 175 रनों की साझेदारी हुई। श्रेयस गोपाल के आउट होने के बाद फिर से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। स्टंप तक साउथ जोन ने 9 विकेट पर 285 रन बना लिए हैं। श्रीलंका दौरे पर बेंच पर रहे गुरनूर बरार ने 4 जबकि अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट झटके हैं।
-Legend News

Recent Comments