दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि उत्तर कोरिया ने उसके दक्षिणी तट के क़रीब कई क्रूज़ मिसाइलें दागी हैं. दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ ने कहा है कि वो शनिवार सुबह हुए इन मिसाइल लांच की जांच कर रहे हैं. उन्होंने इस बारे में और जानकारी नहीं दी.
उन्होंने बताया कि ‘हमने अमेरिका के साथ मिलकर निगरानी और टोही गतिविधियां बढ़ा दी हैं और हम अमेरिका के संपर्क में हैं और पूरी तरह तैयार हैं.’
कुछ दिन पहले ही उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साझा सैन्य अभ्यास के जवाब में समंदर में दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं.
तब उत्तर कोरिया ने बताया था कि ये मिसाइल लांच दक्षिण कोरिया में निशानों पर परमाणु हमले का अभ्यास थे.
उत्तर कोरिया ने इस साल रिकॉर्ड संख्या में हथियारों का परीक्षण किया है. इसके जवाब में अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने भी सैन्य अभ्यास किये हैं.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).