नई द‍िल्ली। साउथ सिनेमा के स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. काफी वक्त से दोनों की शादी की चर्चा हो रही है. इन्हीं खबरों के बीच अब फाइनली विजय और रश्मिका शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और दोनों की शादी का कार्ड भी सामने आ गया है.

अक्टूबर 2025 में विजय और रश्मिका ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी. इसके बाद से ही दोनों की शादी की चर्चा हो रही थी. लंबे वक्त तक शादी की चर्चा होने के बाद अब आखिरकार विजय देवकोंडा और रश्मिका की शादी हो रही है. विजय और रश्मिका की शादी का कार्ड सामने आया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. विजय देवकोंडा और रश्मिका 26 फरवरी को धूमधाम से शादी करने वाले हैं.

पिछले साल दिसंबर में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि कपल 26 फरवरी 2026 को शादी करने वाला है. वहीं, अब विजय देवकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का कार्ड वायरल हो गया है. विजय और रश्मिका 26 फरवरी को सात फेरे लेंगे. बताया जा रहा है कि विजय देवकोंडा और रश्मिका की शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो 4 मार्च को हैदराबाद के एक ग्रैंड होटल में रिसेप्शन किया जाएगा.

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).