रिपोर्ट : LegendNews
साउथ अफ़्रीका: अवैध गोल्ड खनन के दौरान गैस लीक, 16 लोगों की मौत
साउथ अफ़्रीका में गैस लीक के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा जोहानिसबर्ग के बोक्सबर्ग में हुआ है. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों में बच्चे और औरतें शामिल हैं.
माना जा रहा है कि ये हादसा नाइट्रेट ऑक्साइड गैस लीक के चलते हुआ है. गैस जहां से लीक हुई है, उसे अवैध गोल्ड खनन से जोड़कर देखा जा रहा है.
नाइट्रेट ऑक्साइड गैस आमतौर पर सोने का अवैध खनन करने वाले लोग इस्तेमाल करते हैं. इसे ज़ामा ज़मास कहा जाता है.
बोक्सबर्ग के घनी आबादी वाले क्षेत्र में एक सिलेंडर बरामद किया गया है, जिससे गैस लीक हो रही थी.
सभी पीड़ित इसी जगह से 100 मीटर की रेंज में पाए गए. इमरजेंसी सेवाओं ने बीबीसी को बताया कि किसी को अस्पताल नहीं ले जाया गया.
आशंका जताई जा रही है कि कई और लोगों के शव मिल सकते हैं. मौक़े पर बचाव दल मौजूद हैं.
Compiled: Legend News

Recent Comments