बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल जुलाई में, सोनू निगम एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उस कार्यक्रम के दौरान पपराजी ने उनसे नीट पेपर लीक के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बारे में सवाल पूछा था। हालांकि, उन्होंने रिएक्ट करने से इंकार कर दिया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे। वहीं अब सोनू निगम ने चुप्पी की वजह बताई। 
सोनू निगम का बयान
सोनू ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा- मेरी नजर में जब आप अपने गुरु पंकज उधास को श्रद्धांजलि देने आए हों तो उस समय राजनीति की बात करना अनादरपूर्ण है। और मैं वहां मौजूद प्रेस और मीडिया से भी यही उम्मीद करता हूं कि वे भी उसी मर्यादा को बनाए रखें। मैंने अपने पिता को यह वचन भी दिया है कि मैं ऐसी किसी भी चीज पर टिप्पणी नहीं करूंगा जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। 
धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के खिलाफ मैंने आवाज उठाई थी 
गायक ने आगे कहा, मेरे फोन पर सोशल मीडिया नहीं है। मेरी जिंदगी संगीत और भक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। मैंने अपनी जिंदगी में कई बार कड़े फैसले लिए हैं और सिस्टम में बड़े बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाने से लेकर कलाकारों को रॉयल्टी दिलाने तक, मैंने अकेले ही हिम्मत के साथ इन मुद्दों को उठाया है। अब दूसरों को भी हिम्मत दिखाकर नए कदम उठाने दें और देखें कि वे अपनी दृढ़ता से क्या बदलाव ला सकते हैं। उन्हें असली योद्धा बनने दें, न कि सिर्फ सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बनें। 
इन सेलेब्स ने किया था स्टूडेंट्स का सपोर्ट
हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान और आलिया भट्ट सहित कई मशहूर हस्तियों ने नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया था और तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। ऐसे में 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था। 
सोनू निगम का वर्कफ्रंट 
सोनू ने हाल ही में फिल्म 'बटवारा 1947' के गाने 'तबस्सुम' को अपनी आवाज दी है। ए. आर. रहमान ने म्यूजिक दिया है और जावेद अख्तर ने इसके बोल लिखे हैं। इस गाने को अली फजल, ईशा संधीर, करण देओल और कनिका कपूर पर फिल्माया गया है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और अन्य मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच, सोनू अपने 'रिवोल्यूशन टूर' के तहत 30 अगस्त को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में लाइव परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).