रिपोर्ट : LegendNews
बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी सोनाक्षी सिन्हा की जटाधरा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म जटाधरा आज रिलीज हो गई है। इस मूवी से लोगों को काफी उम्मीद थी लेकिन फिलहाल जो बॉक्स ऑफिस पर रिपोर्ट सामने आई है, उसे जानकर आपको झटका लगेगा। ऐसी खबर सामने आई है कि फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर सुधीर बाबू की फिल्म जटाधरा को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे थे। लोगों का ये मानना था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी।
पहले दिन ही फेल हो गई सोनाक्षी सिन्हा की जटाधरा
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर सुधीर बाबू की फिल्म जटाधरा ने अबतक केवल 10 लाख रुपये की कमाई की है। इसमें कुछ बदलाव आ सकता है, फिल्म थोड़ी बहुत कमाई कर सकती है। फिर भी ऐसा लगता है कि फिल्म 1 करोड़ की भी ओपनिंग नहीं ले पाएगी। ट्विटर पर सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म जटाधरा को लोगों ने बकवास बताया है। शुरू से लेकर अंत तक यह फिल्म इतनी बोरिंग है कि जब इसमें कोई हॉरर सीन आता है तो दर्शक डरने के बजाय हंसना शुरू कर देते हैं। फिल्म को देखकर आपका मूड पक्का खराब हो जाएगा। फिल्म में न डर है ना ही इसकी कहानी अच्छी है। मेकर्स लोगों को एंटरटेन करने में पूरी तरह से फेल साबित हो गए है।
फिल्म हक ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा
आज के दिन ही बॉलीवुड अदाकारा यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक रिलीज हुई है, जिसे लोग काफी प्यार दे रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक पहले दिन 2-3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। इसे फिल्म से लिए एक अच्छी शुरुआत माना जा रहा है। लोगों का ऐसा मानना है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। फेमस डायरेक्टर सुपर्ण वर्मा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म हक में इमरान हाशमी के साथ यामी गौतम, शीबा चड्ढा , वर्तिका सिंह और दानिश हुसैन अहम रोल में है।
- Legend News

Recent Comments