'कौन बनेगा करोड़पति 14' यानी KBC-14 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस सीजन के लिए रजिस्ट्रशेन अप्रैल 2022 में हो गए थे। अब बस इंतजार है तो इसके शुरू होने का। इस बार 'केबीसी 14' की थीम है-ज्ञान जहां से मिले बटोर लो, लेकिन पहले टटोल लो। 'कौन बनेगा करोड़पति 14' 6 अगस्त से शुरू होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी ऑफिशली कन्फर्म नहीं किया गया है लेकिन इस बार 'केबीसी 14' में कुछ नए नियम और बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इनमें से एक बदलाव तो ऐसा है, जिसके बारे में जानकर दर्शक भी खुश हो जाएंगे। 
पहला बदलाव- अब 7 करोड़ के बजाय 7.5 करोड़ का जैकपॉट सवाल
नए नियम के मुताबिक अब जैकपॉट सवाल सात करोड़ के बजाय साढ़े सात करोड़ का होगा। पहले सीजन से चौथे सीजन तक जैकपॉट सवाल की रकम एक करोड़ थी, जिसे पांचवें सीजन से बढ़ाकर 5 करोड़ कर दिया गया था। सातवें सीजन से जैकपॉट सनाल की रकम बढ़ाकर 7 करोड़ कर दी गई जो 'केबीसी 13' तक रही। लेकिन अब 'कौन बनेगा करोड़पति 14' में जैकपॉट की रकम 7.5 करोड़ होगी। 
दूसरा बदलाव- गलत जवाब पर भी मिलेगी मोटी रकम
'केबीसी 14' में दूसरा बदलाव ये है कि अब आखिरी पड़ाव पर गलत जवाब देने पर भी कंटेस्टेंट को मोटी रकम मिलेगी। अब तक के सभी सीजनों में 1 करोड़ या 7 करोड़ के सवाल का जवाब गलत होने पर कंटेस्टेंट लुढ़कर नीचे आ जाता था। उसे 3 लाख 20 हजार की राशि ही मिलती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आने वाले सीजन में अगर कोई कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल का जवाब देने के बाद साढ़े सात करोड़ के सवाल के लिए खेलता है और वो इसका सही जवाब नहीं दे पाता है, तो उसे हारने पर 75 लाख रुपये मिलेंगे
तीसरा बदलाव- जोड़ा गया 75 लाख का सवाल
इस बदलाव के अलावा 'केबीसी 14' में तीसरा बदलाव सवालों को लेकर हुआ है। 'केबीसी 14' में इस बारे पूछे जाने वाले सवालों में एक और सवाल जोड़ा गया है। अब तक एक करोड़ के सवाल से पहले 50 लाख के सवाल का भी पड़ाव होता था। लेकिन अब इसमें 75 लाख के सवाल का पड़ाव भी जोड़ दिया गया है। 
Compiled: Legend News 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).