रिपोर्ट : LegendNews
असंतुलित ब्लड शुगर की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए कुछ डायट टिप्स
ब्लड शुगर यानी की शरीर में ग्लुकोज की मात्रा ऊर्जा का मुख्य स्रोत होता है। लेकिन जब इसका लेवल बढ़ने लगता है तो डायबिटीज और प्रीडायबिटीज की स्थिति बनने लगती है। क्या होता है प्रीडायबिटीज? इसमें ब्लड शुगर बढ़ता है लेकिन इतना नहीं कि इसे डायबिटीज की श्रेणी में रखा जाए।
उम्र के हिसाब से ब्लड शुगर कितना होना चाहिए
6 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 110 से 200 mg/dL, 6-12 साल के बच्चों के लिए 100 से 180 mg/dL, 13 -19 साल के बच्चों के लिए 90 से 150 mg/dL तक होना चाहिए। इससे ज्यादा उम्र के लोगों लिए 90 से 150 mg/dL नोर्मल लेवल होता है। इससे ज्यादा ब्लड शुगर शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देता है। साथ ही आंखों की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जो मधुमेह रेटिनोपैथी और अंधापन का कारण बनता है।
असंतुलित ब्लड शुगर की परेशानी से जूझ रहे डायबिटिक और प्रीडायबिटीज लोगों के लिए कुछ डायट टिप्स यहां शेयर किए हैं। दरअसल, फाइबर मधुमेह के जोखिम में आपका मित्र है क्योंकि घुलनशील फाइबर ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकता है और चीनी के अवशोषण को धीमा करने में मदद कर सकता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने के असरदार उपाय
न्यूट्रिशनिस्ट बताते हैं कि चने में आहार फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। विशेष रूप से रैफिनोज नामक घुलनशील फाइबर की, जो ब्लड शुगर को कम करने का काम करता है।
यह आपने कई बार सुना होगा कि हर दिन एक सेब डॉक्टर की फीस बचा सकता है क्योंकि सेब कई सारी बीमारियों को दूर रखने का काम करता है। इनमें से डायबिटीज भी एक बीमारी है। सेब घुलनशील फाइबर पेक्टिन का एक अच्छा स्रोत है, जो चीनी के अवशोषण को धीमा करने का काम करता है और ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है।
ओट्स में अघुलनशील और घुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, लेकिन घुलनशील फाइबर विशेष रूप से फायदेमंद होता है क्योंकि शरीर घुलनशील फाइबर को तोड़ नहीं सकता है, यह आपके रक्त द्वारा अवशोषित किए बिना आपके पेट में चला जाता है। इससे आपके ब्लड शुगर के लेवल में वृद्धि के बिना आपका पेट भरा रहता है। यह पेट के बैक्टीरिया के लिए सहायक प्रीबायोटिक के रूप में भी काम करता है।
जौ में मौजूद लगभग 6 ग्राम फाइबर ज्यादातर घुलनशील फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर में कमी करने का काम करता है। यह सूजन को कम करने और ब्लड शुगर के लेवर को स्थिर रखने जैसे लाभ भी प्रदान करता है।
तुलसी के बीज यानी की सब्जा बीज उच्च फाइबर का स्त्रोत है। यह मेटाबॉलिज्म को धीमा करने में मदद करती है और कार्ब्स के ग्लूकोज में बदलने की प्रक्रिया को नियंत्रित करती है। इसे एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है जो टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
-Compiled by Legend News

Recent Comments