जमशेदपुर। प्राकृतिक धर्म द्वारा 'न्याय से युक्त अन्याय से मुक्त' परिवार समाज निर्माण हेतु जनचेतना को 'सामाजिक न्याय आंदोलन' के प्रति बारीडीह में जागरूक करते हुए बताया कि सदियों से परिवार समाज में व्याप्त अन्याय, अनीति, अत्याचार से पीड़ित, त्रस्त, ग्रस्त लोग समाज परिवार को निजात दिलाने हेतु जरूरत है। 

परिवार समाज में लोग न्याय के नाम पर अन्याय अनीति अत्याचार नहीं करें, झूठा मुकदमा, झूठी गवाही, गलत रिपोर्ट, कानून का दुरुपयोग नहीं करें, सत्यनिष्ठ बनें, दुर्भावना, प्रतिशोध में अपने झूठ भ्रष्टाचार से किसी निर्दोष के घर परिवार संसार जीवन को बरबाद नहीं करें, भेदभाव, पक्षपात रहित न्याय संगत काम करें, निर्दोष निरपराध बेगुनाह को दोषी अपराधी गुनाहगार बनाना अन्याय करना सहना भी अक्षम्य अपराध है। 

लोग समाज के अपराधीकरण पर रोक लगाएं,परिवार समाज में अपने सुख,स्वहित स्वार्थ,लोभ लाभ के लिए अन्याय,अत्याचार उत्पीड़न,शोषण, प्रताड़ित दोहन अहित नहीं करें, सबको हक अधिकार प्रदान करें अधिकार से वंचित नहीं करें। अन्याय, अनीति, अत्याचार को नहीं सहें, इसका प्रतिकार करें। अन्यायी अत्याचारी का पारिवारिक-सामाजिक बहिष्कार करें। 

इस अवसर पर सामाजिक पारिवारिक न्याय सुनिश्चित करने को हर व्यक्ति का मूल कर्तव्य, नैतिक जिम्मेदारी, न्यायिक जवाबदेही बताते हुए ब्रह्मर्षि प्रकाश चन्द्र ने कलमकारों का आह्वान करते हुए कहा कि परिवार समाज व्यक्ति को कलमकार कलम के द्वारा हो रहे अन्याय अनीति अत्याचार से निजात दिलाने कलमकार अपने कर्तव्य का निर्वाह करें। कलम के शक्ति का दुरुपयोग नहीं सदुपयोग करें, उन्होंने कहा कि घर, परिवार, समाज में सम्पत्ति,धर्म वर्चस्व और कलम के शक्ति के दुरुपयोग से हो रहे अन्याय, अनीति, अत्याचार को नहीं सहें। इसका प्रतिकार करें, न्याय नीति सदाचार संस्कार की संस्कृति अपनाएं सम्पत्ति नहीं विपत्ति बांटें, घर परिवार समाज से जुड़े जनों के अस्तित्व, अस्मिता, गरिमा की रक्षा करें, उनकी बुनियादी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुये उन्हें गरिमामय जिंदगी प्रदान करें।

सरकार से सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने हेतु लोकतंत्र के स्तंभो एवं नागरिकों को जबावदेह जिम्मेदार बनाने की बात कही, इस अवसर पर बच्चू सिंह उमा सिंह रंजय शर्मा उपस्थित थे। 

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).