रिपोर्ट : LegendNews
हज करने के लिए अब तक 16 लाख 55 हजार लोग पहुंचे सऊदी अरब
हज करने के लिए अब तक 16 लाख 55 हजार के करीब लोग सऊदी अरब पहुंच चुके हैं. सऊदी अरब के पासपोर्ट महानिदेशालय ने बताया है कि इस साल शनिवार तक 16 लाख 55 हजार 188 विदेशी हज करने के लिए यहां पहुंचे हैं.
निदेशालय ने कहा कि इनमें से 15 लाख 87 हजार 590 विमान से आए हैं. वहीं 60 हजार 768 सड़क के माध्यम और और 6 हजार 830 यात्री समुद्र के रास्ते यहां पहुंचे हैं. कोविड महामारी के बाद ये पहली बार है जब हज बिना किसी प्रतिबंध के आयोजित हो रही है.
हज के बारे में जानकारी
इस साल हज यात्रा 21 मई से शुरू हुई है. सऊदी अरब के अधिकारियों के मुताबिक़ क़रीब 20 लाख लोग हज करेंगे. भारत से 1 लाख 75 हजार 25 हज यात्री जा रहे हैं.
सऊदी अरब हर देश के हिसाब से हज का कोटा तैयार करता है. इंडोनेशिया का कोटा सबसे ज्यादा है. इसके बाद पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, नाइजीरिया का नंबर आता है. इसके अलावा ईरान, तुर्की, मिस्त्र, इथियोपिया समेत कई देशों से हज यात्री आते हैं.
हज क्या है?
इस्लाम के 5 फर्ज़ में से एक फर्ज़ हज है. बाकी के चार फर्ज़ हैं- कलमा, रोज़ा, नमाज़ और ज़कात.
Compiled: Legend News

Recent Comments