रिपोर्ट : LegendNews
मेकर्स ने बताया, स्मृति मंधाना नहीं थीं केबीसी के स्पेशल एपिसोड का हिस्सा
डायरेक्टर और म्यूजिशियन पलाश मुछाल से शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना एक बार फिर खबरों में हैं। चर्चा है कि स्मृति ने बुधवार को शूट होने वाले 'कौन बनेगा करोड़पति' के स्पेशल एपिसोड को छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है ? यहां जानिए...
मेकर्स ने जारी की प्रेस रिलीज
भारतीय महिला किक्रेट टीम बुधवार को ‘केबीसी 17’ के लिए एक खास एपिसोड शूट करने वाली है। इस बारे में केबीसी के मेकर्स ने एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें महिला क्रिकेट टीम के उन खिलाड़ियों का नाम है जो इस एपिसोड में शामिल होंगी। वहीं स्मृति मंधाना का नाम इसमें शामिल नहीं है। साफ है कि स्मृति इस एपिसोड का हिस्सा नहीं होंगी। हालांकि, स्मृति ने यह फैसला शादी टलने के बाद नहीं लिया। वो पहले से ही इस स्पेशल एपिसोड का हिस्सा नहीं थीं, क्योंकि उनकी शादी की डेट्स इस एपिसोड की शूटिंग डेट्स से टकरा रही थीं। साफ है कि उन्होंने शुरुआत से ही इस एपिसोड में शामिल न होने का फैसला लिया था।
‘केबीसी 17’ में नजर आएंगी ये वुमन क्रिकेटर्स
‘केबीसी 17’ में अमिताभ बच्चन, इंडिया वुमन क्रिकेट टीम की कई खिलाड़ियों के साथ नजर आएंगे। वुमन क्रिकेट टीम से हरमनप्रीत कौर, हरलीन कौर देओल, ऋचा घोष, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और इंडिया वुमन टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार शामिल होंगे। बुधवार को यानी 26 नवंबर को इस स्पेशल एपिसोड की शूटिंग होगी। इस एपिसोड के जरिए वुमन क्रिकेट टीम की उपलब्धि को सलाम किया जाएगा।
स्मृति की शादी टलने पर सामने आई कई अटकलें
23 नवंबर को क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी होनी थी। लेकिन उसी दिन मीडिया को सूचित किया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है। अब स्मृति के पिता को अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। इसी बीच पलाश भी वायरल इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी बहन और सिंगर पलक को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। इन सब बातों के बीच एक कथित चैट भी वायरल हुईं, जिसमें पलाश किसी मैरी डिकोस्टा नाम की कोरियोग्राफर से फ्लर्ट कर रहे हैं। इस चैट को लेकर पलाश और उनके परिवार ने कोई बयान नहीं दिया है लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इसी चैट के कारण शादी टाली गई है।
-Legend News

Recent Comments