रिपोर्ट : LegendNews
टाइम मैगजीन की प्रतिष्ठित 100 इन्फ्लुएंशियल पीपल इन स्पोर्ट्स सूची में स्मृति मंधाना
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्हें टाइम मैगजीन की प्रतिष्ठित 100 इन्फ्लुएंशियल पीपल इन स्पोर्ट्स 2026 सूची में शामिल किया गया। खास बात यह है कि इस सूची में जगह बनाने वाली वह इकलौती भारतीय खिलाड़ी हैं।
हर साल जारी होने वाली इस सूची में उन खिलाड़ियों, कोच, निवेशकों और खेल जगत से जुड़े लोगों को शामिल किया जाता है, जो खेलों की दुनिया को नई दिशा दे रहे। इस बार सूची में कई बड़े इंटरनेशनल नाम भी शामिल हैं। इनमें लेब्रोन जेम्स, लियोनल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, कार्लोस अल्काराज और रॉरी मैक्लेरॉय जैसे दिग्गज शामिल।
टाइम मैगजीन ने स्मृति मंधाना की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए लिखा कि उनके नाम लगातार नए रिकॉर्ड जुड़ते जा रहे। 29 साल के बाएं हाथ की बल्लेबाज भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनीं, जिन्होंने घरेलू वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया। इसके अलावा वह भारत की पहली बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं।
TIME की 10 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियां (2026)
नाम खेल
लेब्रोन जेम्स बास्केटबॉल
हिलेरी नाइट आइस हॉकी
लियोनेल मेसी फुटबॉल
एयलीन गू फ्रीस्टाइल स्कीइंग
रॉजर गुडेल अमेरिकन फुटबॉल (एडमिनिस्ट्रेशन)
इलिया मालिनिन फिगर स्केटिंग
यानिक सिनर टेनिस
एजा विल्सन बास्केटबॉल
लैंडो नॉरिस फॉर्मूला-1
शोहेई ओहतानी बेसबॉल
मंधाना के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
मंधाना के नाम महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी भी है। उन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 शतक हैं। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बनीं। हालांकि टाइम ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा मंधाना टीम की सफलता को महत्व देती हैं।
मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ने आईपीएल जीता था
उनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 और 2026 में महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता। वहीं 2025 में भारत की विश्व कप विजेता टीम में उपकप्तान के रूप में उन्होंने अहम भूमिका निभाई और टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।
मंधाना ने 2024 में महिला क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद 2025 में उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर का सम्मान भी मिला। यह नया सम्मान साबित करता है कि स्मृति मंधाना सिर्फ भारतीय महिला क्रिकेट की नहीं, बल्कि विश्व खेल जगत की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हो चुकी हैं।
-Legend News

Recent Comments