स्किन केयर रूटीन में सुबह के साथ ही सोने से पहले रात को स्किन की देखभाल करने की सलाह दी जाती है। जिसके लिए मार्केट में ढेर सारे प्रोडक्ट आते हैं। नाइट क्रीम, अंडर आई क्रीम और कई सारे मॉइश्चराइजर। अगर आप नेचुरल चीजों पर भरोसा करती हैं। तो रात को सोने से पहले केवल इनमे से किसी एक चीज को चेहरे पर लगाएं। फिर देखें कैसे रातोरात चेहरे पर चमक दिखना शुरू हो जाएगी। रात को सोने से पहले त्वचा का ख्याल इन चीजों से रखने पर आपके चेहरे की कई सारी परेशानियां एक्ने, दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल जाएगा। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो नेचुरल चीजें। 
ऐलोवेरा जेल
ऐलोवेरा जेल त्वचा के लिए बहुत ही अचूक उपाय है। त्वचा ऑयली है और एक्ने वगैरह निकलते रहते हैं। या फिर त्वचा डल दिखने लगी है। तो रात को सोने से पहले ऐलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर चमक नेचुरली दिखने लगेगी। इसे लगाने के लिए ऐलोवेरा जेल के साथ एक चम्मच गुलाबजल और नींबू का रस मिला लें। इन सारी चीजों को मिलाकर चेहरे पर कॉटन बॉल्स की मदद से लगाएं। इसे लगाकर रात को सो जाएं। सुबह चेहरे को पानी से धो लें। 
ऐलोवेरा जेल को लगातार रात को सोने से पहले इस्तेमाल करने से ना केवल ग्लोइंग स्किन मिलेगी। बल्कि दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल जाएगा। 
खीरे का रस
अगर चेहरे पर डलनेस और स्किन पर झुर्रियां पड़ती दिख रही हैं। तो रात को सोने से पहले खीरे के एक चम्मच रस में विटामिन ई ऑयल की चार से पांच बूंदे मिला लें. साथ में चुटकीभर हल्दी डाल दें। इन सारी चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और हल्की सी मसाज करें। पूरी रात इसे चेहरे पर लगा रहने दें। सुबह चेहरे को पानी से धो लें। चेहरे पर इस मिश्रण को लगाने से इंस्टेट ग्लो मिलता है। साथ ही खीरे की वजह से त्वचा एक्सफोलिएट होती है। 
केसर
एक कटोरी पानी में केसर के तीन से चार रेशे को भिगोकर इसमे एक चुटकी हल्दी डाल दें। इसे चेहरे पर रात को कॉटन बॉल्स की मदद से लगाकर सो जाएं। रात को इस पानी को लगाने से चेहरे पर कुछ ही दिनों में चमक दिखने लगेगी।   
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).