दुनिया इस समय दो बड़े युद्धों से जूझ रही है। यूक्रेन युद्ध को चार साल से अधिक समय बीत चुका है जबकि ईरान में तीन महीने से अधिक समय से लड़ाई चल रही है। इससे सेना पर दुनिया के बड़े देशों का खर्च बढ़ गया है। एक अनुमान के मुताबिक अमेरिका को ईरान युद्ध में रोजाना 2 अरब डॉलर खर्च करने पड़ रहे हैं। 2027 के लिए ट्रंप प्रशासन ने 1.5 ट्रिलियन डॉलर का बजट मांगा है। पिछले साल अमेरिका का मिलिट्री पर खर्च 954 अरब डॉलर रहा था जो दुनिया में सबसे अधिक है।
SIPRI के मुताबिक 2025 में मिलिट्री पर सबसे ज्यादा खर्च करने के मामले में अमेरिका सबसे आगे रहा। दूर-दूर तक कोई उसकी टक्कर में नहीं है। चीन 336 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यूक्रेन के साथ युद्ध में फंसे रूस ने पिछले साल अपनी सेना पर 190 अरब डॉलर खर्च किए। यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश जर्मनी का इस दौरान मिलिट्री खर्च 114 करोड़ रुपये रहे। इस लिस्ट में भारत 92 अरब डॉलर के साथ पांचवें नंबर है। 
इजरायल का खर्च
ब्रिटेन ने पिछले साल अपनी सेना पर 89 अरब डॉलर खर्च किए और वह भारत के बाद छठे नंबर पर है। रूस के साथ चार साल से युद्ध लड़ रहे यूक्रेन ने पिछले साल अपनी सेना पर 84 अरब डॉलर खर्च किए। सऊदी अरब का खर्च 83 अरब डॉलर, फ्रांस का 68 अरब डॉलर और जापान का 62 अरब डॉलर रहा। इस लिस्ट में इजरायल 11वें नंबर पर है। इजरायल, इटली और साउथ कोरिया का मिलिट्री खर्च एक बराबर 48 अरब डॉलर रहा जबकि पोलैंड ने 47 अरब डॉलर सेना पर खर्च किए। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).