रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘सिंघम अगेन’ पर नया अपडेट आया है। कुछ समय पहले अजय देवगन का लुक देखकर फैंस काफी खुश हुए थे और अब रोहित शेट्टी ने जैकी श्रॉफ का लुक रिवील किया है। इसके साथ ही जग्गू दादा की जमकर तारीफ भी की है। 
रोहित शेट्टी एक बार फिर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिंघम’ की तीसरी फ्रेंचाइजी के साथ दर्शकों के इंतजार को खत्म करने जा रहे हैं। अजय देवगन और अब जैकी श्रॉफ के लुक को देखकर माना जा रहा है कि ये पहली दोनों सीरीज से ज्यादा धमाकेदार होने वाली है। रोहित शेट्टी ने जैकी श्रॉफ का फर्स्ट लुक रिवील करते हुए कैप्शन में लिखा, मैं अपनी जिंदगी में सबसे प्योर रोल से पहली बार मिला हूं।” साथ ही रोहित शेट्टी ने इस जैकी श्रॉफ को भी टैग किया है। 
जैकी श्रॉफ की जो फोटो सामने आई है जिसमें जैकी खड़े हुए हैं और उनके पीछे रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में जैकी का लुक देख फैंस फिल्म को लेकर और ज्यादा एक्साइटेड हो रहे हैं।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).