नई दिल्ली। सिंगर-रैपर बादशाह के चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित क्लब SAGO By Badshah को चंडीगढ़ प्रशासन ने सील कर दिया है. बिल्डिंग वायलेशन समेत अन्य कई अनयमितताओं को देखते हुए क्लब को सील किया गया. चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर 26 डिस्को क्लब में वायलेशन करने वालों पर शिकंजा कसा.बादशाह का क्लब सील होने पर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन को इस डिस्को में काफी खामियां मिली थी. इसके अलावा दो से तीन दूसरे डिस्को को भी नोटिस दिए गए हैं.

प्रशासन ने नोटिस देकर मांगा था जवाब
इस बार भी प्रशासन ने पहले ही इस डिस्को को नोटिस देकर जवाब मांगा था क्योंकि इसमें कई वायलेशन के आरोप लगे थे. इसके बाद आज प्रशासन ने इस डिस्को को सील कर दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशासन को इस डिस्को में काफी खामियां मिली थी. हालांकि, दो से तीन और डिस्को को नोटिस दिया गया है. फिलहाल पुलिस के मुताबिक प्रशासन के निर्देश पर इसको ही सील किया गया है.

अधिकारियों ने कहा कि सीलिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और संबंधित अधिकारी के अगले आदेश तक किसी भी तरह के गैर-कानूनी इस्तेमाल को रोकने के लिए जगह को सुरक्षित कर लिया गया है।

सागो क्लब पहले 2024 में बम की अफवाह के बाद चर्चा में था। उस समय चंडीगढ़ में बादशाह के दो क्लबों के बाहर दो धमाके हुए थे। CCTV फुटेज में एक आदमी को भागने से पहले क्लबों पर संदिग्ध कच्चे बम फेंकते हुए दिखाया गया था। इस घटना के संबंध में, दिल्ली पुलिस ने बाद में पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले दीपक को गिरफ्तार किया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वह गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के लगातार संपर्क में था।

'टटिहरी' गाने को लेकर हुआ विवाद

बादशाह की बात करें तो वो अक्सर खबरों में रहते हैं. इससे पहले वो अपने सॉन्ग 'टटिहरी' को लेकर विवादों में थे. इस गाने के लिरिक्स और कुछ सीन्स को बिल्कुल पसंद नहीं किया गया था. गाना 1 मार्च को रिलीज हुआ था. गाने में अश्लील लिरिक्स का इस्तेमाल किया गया. हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया था. मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई थी. गाने से जुड़े सारे कंटेंट को सोशल मीडिया से हटाया गया था.

जब विवाद बढ़ा तो बादशाह ने माफी मांगी और गाने का नया वर्जन लाने की बात की. इसके कुछ समय बाद बादशाह 'टटिहरी' का नया वर्जन लेकर आए.

इसके अलावा बादशाह पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में थे. उनकी पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी संग शादी की तस्वीरें वायरल हुई थीं. ईशा रिखी की मां ने कुछ तस्वीरें शेयर भी की थी. इसके बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा- मीडिया का मैं सम्मान करता हूं. लेकिन ये बहुत ही खराब है. मेरी शादी नहीं हो रही है. आपको बेहतर मसाला ढूंढ़ने की जरुरत है.

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).