रिपोर्ट : LegendNews
श्वेता तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती: डेंगू की चपेट में आईं, द ट्रेटर्स- 2 में आ रही हैं नजर
'कसौटी जिंदगी की' फेम श्वेता तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस डेंगू की चपेट में आ गई हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. श्वेता जल्द ही 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में नजर आ रही हैं.
विरल भयानी की रिपोर्ट के अनुसार श्वेता को डेंगू डायग्नोज हुआ है और फिलहाल वह अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं. शो के कई प्रोमो रिलीज हो चुके हैं.
श्वेता तिवारी ने चीटिंग पर कही थी ये बात
श्वेता तिवारी का एक प्रोमो आउट हुआ था. जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जाता है, अपने पतियों को चीट करते हुए मैंने ही पकड़ा था. इस पर करण जौहर मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं, आप किसी झूठे इंसान को पकड़ने में इतनी अच्छी नहीं हो सकतीं. इसके अलावा उन्होंने एक्स-हसबैंड राजा चौधरी पर भी कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए.
राजा ने श्वेता तिवारी पर लगाया था ये आरोप
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर कुछ चौंकाने वाले दावे किए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के दौरान श्वेता के कई अफेयर्स थे. उन्होंने कहा, मैंने श्वेता को सीजेन खान के साथ अपनी आंखों से पकड़ा था. राजा ने यह भी कहा कि दोनों की कथित नजदीकियां उनकी शादी टूटने की बड़ी वजहों में से एक थीं.
श्वेता तिवारी का टीवी करियर
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की', 'परवरिश' और 'मेरे डैड की दुल्हन' जैसे पॉपुलर शोज में काम किया है. इसके अलावा वह 'बिग बॉस', 'नच बलिए' और 'मुझे जंगल से बचाओ' जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रही हैं. श्वेता के दो बच्चे पलक तिवारी और रेयांश हैं.
-Legend News

Recent Comments