डेंगू से जूझ रहे भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के प्लेटलेट एक लाख से नीचे गिरने के कारण उन्हें चेन्नई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उन्‍हें छुट्टी मिल गई है। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में उनका खेलना संदिग्ध है। गिल को रविवार की रात को प्लेटलेट गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को पहला मैच नहीं खेल सके थे। पिछले सप्ताह चेन्नई आने के बाद गिल को डेंगू संक्रमित पाया गया था। 
वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच नहीं खेले थे और बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का दूसरा मैच भी नहीं खेल सकेंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘शुभमन को चेन्नई में टीम होटल में ड्रिप चढ़ाई जा रही थी, लेकिन उनके प्लेटलेट गिरकर 70000 हो गए। एक बार एक लाख से नीचे प्लेटलेट जाने पर अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी है। उनके रविवार की रात को सारे टेस्ट कराए गए और सोमवार की शाम को उन्हें छुट्टी मिल गई।’
डेंगू शरीर को कमजोर कर देता है और उससे उबरने में समय लगता है। एक आम आदमी के लिये प्लेटलेट डेढ़ से साढ़े चार लाख के बीच में होने चाहिये। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा है कि उनकी प्राथमिकता यह देखना है कि गिल जल्दी से ठीक हो जाये। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले कहा था, ‘मुझे उसके लिए बुरा लग रहा है। मैं पहले इंसान हूं तो मैं चाहूंगा कि वह जल्दी ठीक हो जाये। यहां कप्तान की तरह नहीं सोच रहा हूं कि गिल को कल खेलना चाहिये।वह युवा है और उम्मीद है कि जल्दी ठीक होगा।’
संभावना है कि चयनकर्ता उसके कवर को बुला सकते हैं। पहला विकल्प रुतुराज गायकवाड़ होंगे जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बतौर सलामी बल्लेबाज चुना गया था और उन्होंने मोहाली में अर्धशतक बनाया था।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).