रिपोर्ट : LegendNews
शोभायात्रा और कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ
मथुरा। श्री कृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 02 जून से 08 जून तक श्री कृष्ण जन्म स्थान पर आयोजित किया जा रहा है।
उसी क्रम में में आज दिनाँक 02 जून 2026 को प्रातः 7:30 बजे श्रीनाथ पैलेस, अलबेली सरकार मंदिर के सामने महाविद्या से भव्य श्री मद्भागवत जी की शोभायात्रा और कलश यात्रा प्रारंभ होकर पोतरा कुंड होते हुए जन्मभूमि के गेट नंबर 1 जन्मभूमि में प्रवेश कर लीला मंच पहुँची वहाँ कथा स्थल पर शोभायात्रा व कलश यात्रा का विश्राम हुआ, शोभायात्रा नगर के प्रमुख बैंड-बाजे,वृंदावन से संकीर्तन मंडली व गाजे-बाजो के साथ निकाली गयी।।
शोभायात्रा में संतो का समागम व ठाकुर श्री केशवदेव भगवान के रंगबिरंगे फूलों से सजे डोले ने भक्तों का मन मोह लिया।।
उसके पश्चात श्री मद्भागवत जी व व्यासपीठ पर विराजमान श्री मन्माध्वगौड़ेश्वर वैष्णवाचार्य पुंडरीक गोस्वामी का संस्थान के सदस्य रोशनलाल अग्रवाल, समिति के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल व यजमानों द्वारा व्यास पीठ का पूजन किया गया तत्पश्चात कथा प्रारंभ हुई भक्त श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर भाव विभार हो गए।।
समिति के अध्यक्ष ने बताया यह कथा 02 जून से 08 जून तक श्री कृष्ण जन्म स्थान पर प्रातः 7:00 बजे प्रारंभ होगी आप सभी धर्म प्रेमियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इस दिव्य श्रीमद् भागवत कथा का पुण्य प्राप्त करें।
आज प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, प्रेम अग्रवाल सर्राफ, राजेंद्र खंडेलवाल, गिरीश चंद सर्राफ, महेश चंद प्रेस वाले, मुरारी लाल गर्ग, बिजेन्द्र खंडेलवाल, अतुल हार्डवेयर वाले और कथा मीडिया प्रभारी दीपक गोला, गोपाल प्रसाद अग्रवाल, बांके बिहारी अग्रवाल, चौधरी त्रिलोकी नाथ, महावीर, विष्णु खंडेलवाल, लक्ष्मण दास अग्रवाल, गिरीश चंद्र सर्राफ, उमेश अग्रवाल, केदार खंडेलवाल, योगेश आवा,लक्ष्मण खंडेलवाल, राजीव खंडेलवाल, दिलीप, राकेश प्रेस वाले, अशोक अग्रवाल, ठाकुर राजा भोज, लक्ष्मण प्रसाद,अनिल भाई ड्रेस वाले, दिलीप रुहेला,के. के. कनोडिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
- Legend News

Recent Comments