मथुरा। आज दिनांक 24 मार्च 2025 सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा श्री बजरंग बली चौरसिया के कानुपर स्थानान्तरण होने पर श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के पदाधिकारी, पूजाचार्यगण, अधिकारी/कर्मचारी एवं व्यवसायीगण द्वारा भावभीनी विदाई दी।

श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान परिसर में आयोजित भव्य विदाई समारोह में श्रीकृष्ण-जन्मस्थान संस्थान के सचिव श्री कपिल शर्मा ने श्री चौरसिया जी को शॉल, पटुका एवं माला पहनाकर भगवान श्रीकृष्ण की मनोहरी प्रतिमा भेंट की।

मंदिर के विद्वान पूजाचार्यगण ने श्री चौरसिया जी को पगड़ी-प्रसाद प्रदान किया एवं दिव्य वैदिक मंत्रों से मंगल-आशीष दिया।

इस अवसर पर बोलते हुए श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव श्री कपिल शर्मा ने बताया कि श्री चौरसिया जी ने श्रद्धालुओं एवं परिसर में किये गये विकास कार्यो में निरन्तर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। श्री चौरसिया जी का हमेशा प्रयास रहा कि सुरक्षा व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

इस अवसर पर संस्थान के प्रबन्धक श्री राजेश पाण्डेय, उप प्रबन्धक श्री अनुराग पाठक, उप प्रबंधक श्री नारायण राय, ओएसडी श्री राजीव श्रीवास्तव, पूजाचार्यगण एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान के प्रांगण के व्यवसायीगण श्री नन्दकिशोर गोस्वामी, श्री विजय दुबे, श्री विजय शर्मा सहित पुलिस के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).