रिपोर्ट : LegendNews
श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट ने की महत्वपूर्ण बैठक
मथुरा। श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट द्वारा आगामी 20 मई को आयोजित होने वाले चुनाव को लेकर एक स्थानीय होटल में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पिछले कार्यकाल की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं संगठनात्मक कार्यों पर विचार-विमर्श करना रहा।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने बीते कार्यकाल में ट्रस्ट द्वारा किए गए धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही आगामी कार्यकाल के लिए नई कमेटी के गठन को लेकर भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तार से चर्चा की गई।
सभी सदस्यों ने एकजुट होकर ट्रस्ट की गरिमा एवं सेवा भाव को बनाए रखने का संकल्प लिया तथा यह विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
बैठक का समापन आपसी सहयोग, भाईचारे एवं संगठन हित में कार्य करने के संदेश के साथ किया गया।
उक्त बैठक में श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट रजि० मथुरा के सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे
- Legend News

Recent Comments