वृन्दावन। वैश्विक मंगल की दिव्य भावना से सेवाभावी संस्था श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट द्वारा द्विदिवसीय इष्ट सेवा पर्व आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत ट्रस्ट संस्थापक इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी महाराज के सानिध्य में फाउंडेशन परिवार से जुड़े देशी - विदेशी भक्तों की ओर से 3 व 4 फ़रवरी को जन जन के आराध्य भगवान श्रीबाँकेबिहारीजी महाराज की सेवार्थ विभिन्न प्रकार के सेवा मनोरथ सम्पन्न हुए।

द्विदिवसीय इष्टसेवा पर्व के प्रथम दिवस मंगलवार की सांय भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के सहप्रभारी एवं फाउंडेशन के प्रवक्ता विजय गुप्ता व पल्लवी गुप्ता (अलीगढ) की ओर से ठाकुरजी की सेवार्थ पोषाक, श्रंगार, भोग, तिलक, पूजन, देहरीसेवा, इत्रसेवा, भक्तसेवा आदि विविध मनोहारी सेवाएं अत्यंत उत्साह पूर्वक की गई। इसी क्रम में फाउंडेशन के विशेष सहयोगी सुमेश भटनागर परिवार (ऑस्ट्रेलिया) ने आराध्यप्रभु की सेवा में तुलसी, चंदन, पुष्पार्चना सहित आम भक्तों को प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। ट्रस्ट के समन्वयक गणेश प्रसाद काबरा और कृष्णा काबरा (मुंबई) द्वारा विशेष भोग, वस्त्र सेवा व देहरी इत्रार्पण सेवा की गई।

द्वितीय दिवस आज बुधवार को फाउंडेशन के वित्त सलाहकार अमित भटनागर तथा पूनम भटनागर (ऑस्ट्रेलिया) की ओर से श्रीबाँकेबिहारीजी महाराज की सायंकालीन सम्पूर्ण सेवा की गई। जिसके तहत संध्याकालीन इत्र मालिश सेवा, पोषाक सेवा, श्रंगार सेवा, उत्थापन भोग सेवा, तिलक सेवा, शयन आरती सेवा, शयन मालिश सेवा, शैया सुख सेवा, दूध सेवा, रात्रि भोग लड्डू - पानवीरी सेवा सेवा एवं विस्तृत प्रसाद वितरण इत्यादिक आनंददायक सेवाएं समर्पित की गईं।

सेवा पर्व का संचालन आचार्य विप्रांश बल्लभ गोस्वामी ने किया। महोत्सव में मनोज जैन, अभिषेक गुप्ता, अजय गुप्ता, विजय सिंघल, हिना गुप्ता, निवेदिता गोस्वामी व रेनू आदि बहुत से भक्तजन मौजूद रहे।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).