सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिका के वाणिज्यिक दूतावास के पास एक इमारत में हुई गोलीबारी से दो लोगों की मौत हो गई है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया है कि मरने वालों में एक सुरक्षा गार्ड और दूसरा बंदूकधारी हैं. 
इस घटना में किसी अमेरिकी नागरिक को नुक़सान नहीं पहुँचा है.
सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार गोलीबारी में अमेरिका के वाणिज्यिक दूतावास में काम करने वाले एक नेपाली सुरक्षाकर्मी घायल हुआ, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई.
सऊदी अरब की मीडिया रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने अमेरिकी वाणिज्यिक दूतावास के सामने गाड़ी रोकी और बंदूक के साथ सुरक्षाबलों के सामने पहुंच गया.
सुरक्षाकर्मियों और बंदूकधारी शख्स के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई.
फिलहाल अमेरिकी विदेश मंत्रालय वाणिज्यिक दूतावास और सऊदी अरब प्रशासन के साथ मिलकर इस मामले की जाँच कर रहा है.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).