रिपोर्ट : LegendNews
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका, समर्थकों ने हमलावर को जमकर पीटा
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर सोमवार को एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया. मौर्य के समर्थकों ने हमलावर की जमकर पिटाई कर दी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ये घटना लखनऊ की है. स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे.
इसी दौरान वकील की ड्रेस में आए एक व्यक्ति ने उनकी तरफ जूता उछाल दिया. इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक उत्तेजित हो गए और जूता फेंकने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी. रिपोर्ट के मुताबिक बाद में हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया गया.
स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. कई बार बयानों की वजह से वो विवादों में भी घिरे हैं. करीब तीन दशक से राजनीति में सक्रिय मौर्य बीएसपी और बीजेपी में भी रह चुके हैं.
हमलावर की हुई पहचान, बताया क्यों किया हमला?
सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने वाला युवक सीतापुर रोड सैरपुर का रहने वाला है. युवक की पहचान आकाश सैनी के रूप में हुई है जो सैनी समाज का कार्यकर्ता है. आकाश ने कहा कि स्वामी प्रसाद द्वारा रामचरित मानस का अपमान किया गया है इसलिए जूते तो इन्हें पड़ने ही चाहिए.
Compiled: Legend News

Recent Comments