रिपोर्ट : LegendNews
अमेरिका जाने वाले भारतीयों को झटका, 2.5 गुना बढ़ाया वीजा इंटेग्रिटी शुल्क
नई दिल्ली। पहले तो अमेरिकी वीजा मिलना ज्यादा मुश्किल नहीं था और जेब पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ता था। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार द्वारा लाए गए नए कानून, जिसका नाम 'One Big Beautiful Bill' है, इसके लागू होने के बाद अमेरिका जाना काफी ज्यादा महंगा पड़ने वाला है।
डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा लाए गए नए वन बिग ब्यूटीफुल बिल कानून के तहत 2026 से अमेरिकी वीजा 2.5 गुना महंगा हो जाएगा। वीजा इंटेग्रिटी फी के रूप में 250 डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगेगा जो नॉन-रिफंडेबल होगा। इसका असर टूरिस्ट स्टूडेंट्स और आईटी प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा। यह शुल्क महंगाई दर के आधार पर हर साल बदला जा सकता है।
ट्रंप ने इस नए कानून को पास किया है और इस बिल पर 4 जुलाई को साइन किया था। इस कानून के तहत 2026 से एक नया शुल्क लागू होगा- 'वीजा इंटेग्रिटी फी'।
इसके लागू होते ही अमेरिकी वीजा पहले से 2.5 गुना महंगा हो जाएगा। इसका असर खासतौर पर स्टूडेंट, टूरिस्ट और आईटी सेक्टर में काम करने वाले प्रोफेशनल्स पर पड़ने वाला है।
क्या है वीजा इंटेग्रिटी फी?
यह एक नय 250 डॉलर (लगभग 21,400 रुपये) का शुल्क है।
यह फीस 2026 से लागू होगी।
यह फीस नॉन-रिफंडेबल होगी।
यह हर साल महंगाई दर के आधार पर बदली जा सकती है।
वीजा इंटेग्रिटी फी लागू होने का मतलब है कि जो वीजा 16 हजार रुपये में बन जाता था, वो अब 40 हजार रुपये से ऊपर का हो सकता है।
किस-किस को देनी होगी यह फीस?
इस नई फीस का असर ज्यादातर गैर-इमिग्रेंट वीजा धारकों पर पड़ेगा।
टूरिस्ट और बिजनेस वीजा (B-1/B-2) को देनी होगी फीस।
अमेरिका में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को देनी होगी यह फीस।
अमेरिका में नौकरी के लिए गए प्रोफेशनल्स को दोनी होगी यह फीस।
एक्सचेंज विजिटर वीजा (J) वालों को भी यह फीस देनी होगी।
केवल डिप्लोमैटिक वीजा धारक (A और G कैटेगरी) इससे छूट पाएंगे।
अब कितना महंगा होगा अमेरिकी वीजा?
फिलहाल, अमेरिका का एक सामान्य B-1/B-2 वीजा 185 डॉलर (15 हजार रुपये) का है। 2026 से नए शुल्क लागू होने के बाद यह लोगों की जेब में महंगा पड़ने वाला है:-
वीजा फीस- 185 डॉलर (15 हजार रुपये)
वीजा इंटेग्रिटी फीस- 250 डॉलर (करीब 21,400 रुपये)
I-94 फीस- 24 डॉलर (2 हजार रुपये)
ESTA फीस- 13 डॉलर (करीब 1200 रुपये)
टोटल फीस- 472 डॉलर (लगभग 40 हजार रुपये)
- Legend News

Recent Comments