पात्रा चॉल घोटाले में लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने देर रात शिवसेना राज्‍यसभा सांसद संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शिवसेना सांसद संजय राउत का समर्थन किया है.
उन्होंने ट्वीट करके संजय राउत के प्रति समर्थन जताते हुए लिखा है कि वे दृढ़ निश्चय वाले और साहसी व्यक्ति हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को हिरासत में लिया था और बाद में उन्हें गिरफ़्तार भी कर लिया था. 
संजय राउत को पात्रा चॉल मामले में गिरफ़्तार किया है. ईडी के समन के बावजूद संजय राउत दो बार उनके सामने पेश नहीं हुए थे.
अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर लिखा है- संजय राउत का यही अपराध है कि वो बीजेपी की डराने की राजनीति के आगे झुके नहीं है. हम संजय राउत के साथ हैं.
इस बीच संजय राउत की गिरफ़्तारी को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना विरोध प्रदर्शन भी कर रही है.
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).