इजरायल और अमेरिका से जंग में ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने पर लखनऊ में शिया समुदाय सड़कों पर उतर आया है। काले कपड़े पहनकर विरोध-प्रदर्शन के दौरान महिलाएं रोती नजर आईं। उनका कहना है कि खामेनेई शेर थे। एक प्रदर्शनकारी महिला ने रोते हुए कहा- 'खामेनेई को धोखे से मारा गया। जिनकी नस्‍लों में धोखा है, उन्‍होंने मारा है मेरे खामनेई को। खामेनेई मेरा शेर था। कल भी शेर था। आज भी शेर है और कयामत तक शेर रहेगा। एक खामेनेई मरेगा तो हजार खामेनेई पैदा होगा। हम मांओ ने बेटे जने हैं कुर्बानियां देने के लिए।' 
अपनी छाती पीटती हुई महिला प्रदर्शनकारी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल पर लानत है। ये धोखेबाज और गद्दार हैं। इनसे कभी वफा नहीं हो सकती है। इनकी नस्‍लें गद्दार और धोखेबाज हैं। 
ट्रंप इतनी आसानी से नहीं जीत सकता 
एक अन्‍य महिला ने भी अपना दुख जाहिर किया। महिला प्रदर्शनकारी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल बात करने की बातें बनाता रहा पर धोखे से खामेनेई को मार दिया। जंगी बेड़ों से डराता रहा, लेकिन खामेनेई हुसैनी खून था। वो डरा नहीं। वो झुका नहीं। ट्रंप, नेतन्‍याहू और उसके साथ चुप रहने वाले मुस्लिम देशों ने धोखे से खामेनेई को मार दिया। पीछे से वार किया है। लेकिन याद रखिएगा मैं ये मैसेज दे रही हूं कि एक खामेनेई शहीद होगा तो हजार खामेनेई आएंगे। ये जंग जारी रहेगी ये रुकने वाली नहीं है। ट्रंप चाहे कुछ भी कर ले, वह इतनी आसानी से नहीं जीत सकता। 
खामेनेई शहीद होने के बाद भी लड़ेंगे 
एक पुरुष प्रदर्शनकारी ने कहा अमेरिका और इजरायल गद्दार हैं। धोखेबाज हैं। पहले ये बातचीत करते हैं। बातचीत करने के बाद धोखे से हमले करते हैं। कहते हैं कि खामेनेई भाग गए और छुपे हुए हैं। खामेनेई कभी नहीं छुपे और ना छुपेंगे। आखिरी दम तक वह रहे और अपनी कुर्बानी दे दी। वह शहीद हो गए। उसके बाद भी वे लड़ेंगे। उनकी आवाम लड़ेगी। अमेरिका और इजरायल मुर्दाबाद हैं। ये देश खून से खराब हैं। गद्दार हैं।
रात आठ बजे निकलेगा कैंडल मार्च
इससे पहले, लखनऊ के सआदतगंज समेत कई इलाकों में सुबह शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। मौलाना कल्बे जवाद ने खामेनेई की मौत पर तीन दिन के शोक का ऐलान किया है। उन्‍होंने सभी घरों पर काले झंडे फहराने की अपील की है। साथ ही दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की है। आज रात 8 बजे छोटे इमामबाड़े में शोकसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला जाएगा। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).