रिपोर्ट : LegendNews
महाकुंभ की धर्म संसद में सम्मिलित होने वाले साधु संतों के लिए भेजे शॉल व पटुका
वृंदावन। नगर के सप्त देवालयों में से विशेष ठाकुर श्री राधा दामोदर मंदिर के सेवायतों के ओर से प्रयागराज में 23 जनवरी को होने वाली धर्म संसद को दिव्य और भव्य बनाने के लिए अनेकों कार्य किया जा रहे हैं।
इसी क्रम में मंदिर के सेवायतों की ओर से धर्म संसद में सम्मिलित होने वाले संत महंतों के लिए ठाकुर राधा दामोदर लाल का प्रसाद पटका और शॉल प्रयागराज भेजी गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर की सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी महाराज और आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज ने बताया कि बड़े ही सौभाग्य का विषय है कि 144 साल बाद प्रयागराज नगरी में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है।
श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर एक विशाल धर्म संसद का आयोजन भी किया जा रहा है। उस धर्म संसद में सम्मिलित होने वाले संत महंतो के लिए राधा दामोदर मंदिर की ओर से ठाकुर राधा दामोदर लाल के प्रसादी पटका और शॉल भेजे जा रहे हैं।
- Legend News

Recent Comments