श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक जीत का स्वाद नहीं चखा है। जिस टीम की दुनिया मिसाल देती थी कि इन्होंने टी20 क्रिकेट खेलने का तरीका बदल दिया है अब खुद एक जीत के लिए तरस रही है। जिसके बाद चौतरफा आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली चौथे टी20 में हार के बाद कहा कि 'यह अपमान से ज्यादा है'
शशि थरूर का फूटा गुस्सा
कांग्रेस नेता शशि थरूर अक्सर क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज रखते हैं। उनकी ओर के भारतीय टीम की जीत पर सराहना की जाती है। वहीं प्रदर्शन ठीक नहीं होने पर वह अपनी नाराजगी भी जाहिर करते हैं। टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद थरूर गुस्सा हो गए। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर रात के 1 बजकर 51 मिनट पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा, 'मैं सचमुच अवाक हूं। हक्का-बक्का रह गया हूँ। दंग हूं। ये अपमान हद से ज्यादा है। सच कहूं तो, अब कुछ कहने को बचा ही नहीं है।' 
9 विकेटों से हारी टीम इंडिया
भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी की उम्मीद भी अब बेइमानी सी लगती है। ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने खुद 49 गेंदों का सामना कर 80 रन की नाबाद पारी खेली। लेकिन सामने से किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।
वैभव सूर्यवंशी (15), अभिषेक शर्मा (15), ईशान किशन (4), तिलक वर्मा (11) और शिवम दुबे (22) एक बार फि बेअसर साबित हुए। जैसे-तैसे टीम इंडिया ने 158 रन बनाए। जिसे इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर चेज कर लिया। फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक ने क्रमश: 59 और 79 रन की पारियां खेली। 
अब आगे क्या?
आयरलैंड के बाद इंग्लैंड की सीरीज भी हाथ से जा चुकी है। मौजूदा श्रंखला का एक मैच शेष है जो 11 जुलाई को खेला जाने वाला है। इसके बाद 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई की ओर से टीम का ऐलान भी कर दिया गया है। जिसमें संजू सैमसन की जगह नहीं है।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).