रिपोर्ट : LegendNews
शशि थरूर फिर से विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष नियुक्त
नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा ने इस साल के लिए अपने विभाग-संबंधी संसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन किया है. अनुराग ठाकुर कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी समिति के अध्यक्ष पद पर बरकरार हैं. शशि थरूर को विदेश मामलों की संसदीय समिति का अध्यक्ष फिर से नियुक्त किया गया है. संजय कुमार झा परिवहन संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष फिर से नियुक्त हुए हैं.
भाजपा के निशिकांत दुबे को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय समिति का प्रमुख फिर से नियुक्त किया गया. काकोली घोष दस्तीदार, रसायन और उर्वरक संबंधी संसदीय समिति की अध्यक्ष के तौर पर कीर्ति आजाद की जगह लेंगी.
शशि थरूर को विदेश मामलों की संसदीय समिति का अध्यक्ष फिर से नियुक्त किया गया; चरणजीत चन्नी कृषि संबंधी समिति के प्रमुख बने रहेंगे. सपा के राम गोपाल यादव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष पद पर बरकरार; द्रमुक के तिरुचि शिवा उद्योग संबंधी समिति के अध्यक्ष होंगे. कांग्रेस के मुकुल वासनिक शिक्षा, महिला, बाल एवं युवा मामलों संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष पद पर बरकरार.
भाजपा के सुजीत कुमार कार्मिक, लोक शिकायत, कानून एवं न्याय संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष नियुक्त. भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी वाणिज्य संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष नियुक्त, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन की जगह ली.
- Legend News

Recent Comments