प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और विदेशी नेताओं को गले लगाने की शैली पर राहुल गांधी के बयान के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के बयान के जवाब में उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में इंदिरा गांधी और क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो गले मिलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इंदिरा गांधी की तस्वीरें शेयर कर निशिकांत दुबे ने लिखा कि क्या राहुल गांधी इसे भी गलत भावना कहेंगे। 
एक्स पर अपने पोस्ट में निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी के अलावा राहुल गांधी की भी एक तस्वीर दिखाई। यह तस्वीर तब की है जब लोकसभा में राहुल गांधी ने जाकर पीएम मोदी को अचानक गले लगाया था। निशिकांत दुबे ने लिखा- राहुल गांधी जी इस गले पड़ने को जठराग्नि कहते हैं कि कामाग्नि? 
राहुल गांधी के बयान पर हंगामा
पूरा विवाद गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के 'रचनात्मक कांग्रेस' के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी की कूटनीति की आलोचना की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने विदेश नीति पर अपना रुख समझाने के लिए मंच पर ही कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाया और कहा, पता नहीं किसने उनसे कह दिया कि विदेश नीति का मतलब गले लगाना होता है? 
इस बीच संदीप दीक्षित ने हंसते हुए पूछा, मेलोनी समझ के तो नहीं पकड़ा था? इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया, मैं अभी वहां तक नहीं पहुंचा हूं। पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर इस तरह की टिप्पणी पर भाजपा भड़क गई है। 
दुर्भाग्य है कि ऐसा नेता मिला 
राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि ऐसा विपक्ष का नेता देखना पड़ रहा है। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक पोस्ट में कहा- राहुल गांधी, आप कब परिपक्व होंगे? भारत देश को चलाने के लिए परिपक्व नेतृत्व की आवश्यकता होती है, न कि अपरिपक्व नाटक की। लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को 'जोकर और मसखरा' कहना यह साबित करता है कि यह आपके बस की बात नहीं है। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान करके गांधी ने भारत की जनता का अपमान किया है। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने भी एक पोस्ट में राहुल गांधी ओ सुनाया। उन्होंने कहा, आज राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ जिस तरह की अभद्र, आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद की गरिमा के पूरी तरह विपरीत है। 
-Legend news

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).