रिपोर्ट : LegendNews
नई ससंद का उद्घाटन: शाहरुख़ सहित तमाम सितारों ने PM को शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई 2023 को देश के नए ससंद भवन का उद्घाटन किया। इस खास मौके पर बॉलीवुड ने भी खुशी जताई है। इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारों ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं और नए ससंद भवन की तस्वीरें व वीडियो शेयर किए। नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ ख़ान ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- ''हमारे संविधान को बनाए रखने वाले, इस महान देश के हर नागरिक की नुमाइंदगी करने वाले इसके हर व्यक्ति की विविधता की रक्षा करने वाले लोगों के लिए कितना शानदार है नया संसद भवन.''
''नए भारत के लिए एक नया संसद भवन...भारत के गौरव के सदियों पुराने सपने के साथ. जय हिन्द! #MyParliamentMyPride"
बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहरुख़ के इस ट्वीट का ज़वाब देते हुए लिखा, '' सुंदर अभिव्यक्ति! संसद की नई इमारत हमारी लोकतांत्रिक ताकत और तरक्की की प्रतीक है. ये आधुनिकता और परंपरा का मेल है."
शाहरुख खान के अलावा अक्षय कुमार, अनुपम खेर, सनी देओल, हेमा मालिनी, रजनीकांत से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स का रिएक्शन सामने आया है। अक्षय कुमार ने नए संसद भवन को “नए भारत” की दिशा में योगदान बताया। उन्होंने कहा कि यह देश की विकास गाथा का प्रतीक बनेगा। दोनों अभिनेताओं ने शनिवार रात ट्विटर पर नए संसद भवन की एक झलक साझा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किए जाने पर खुशी जाहिर की।
अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करके कविता भी लिखी
वहीं अनुपम खेर ने भी पीएम मोदी की इस कदम के लिए तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'यह भवन सिर्फ एक भवन नहीं, यह ठिकाना है 140 करोड़ देशवासियों के सपनों का.. यह प्रतीक है उनकी आशाओं का, यह हस्ताक्षर है उनके स्वाभिमान का.. यह जयघोष है दुनिया के सबसे बड़े जनतंत्र का, यह मंदिर हैं हमारे लोकतंत्र का..'
Compiled: Legend News

Recent Comments