पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान की सेहत को लेकर ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने विदेश मंत्री पेनी वोंग से संपर्क किया है। एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूजेस, मार्क टेलर और स्टीव वॉ ने पत्र लिखकर हिरासत में उनके साथ बुनियादी इंसानियत के मुताबिक व्यवहार और उचित चिकित्सा सुविधा की मांग उठाई है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान की मौजूदा स्थिति को लेकर ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने चिंता जताई है। इन पूर्व कप्तानों ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से संपर्क साधकर इमरान खान की स्थिति से उन्हें अवगत कराया है। पेनी वोंग को लिखे पत्र पर ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास के कई बड़े नामों के हस्ताक्षर हैं। इनमें एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूजेस, मार्क टेलर और स्टीव वॉ शामिल हैं।

सातों पूर्व कप्तानों ने पत्र में यह भी साफ किया है कि वे किसी राजनयिक या राजनीतिक हस्ती के तौर पर यह चिट्ठी नहीं लिख रहे हैं। उनका कहना है कि वे पूर्व कप्तानों के तौर पर अपनी बात रख रहे हैं और उन्हें इस मामले में बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

कानूनी या राजनीतिक मामले पर कोई स्टैंड नहीं'
 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तानों ने अपने पत्र में इमरान खान के खिलाफ चल रहे कानूनी या राजनीतिक मामले को लेकर किसी तरह का पक्ष लेने से इनकार किया है। उन्होंने अपनी चिंता को केवल हिरासत में किसी व्यक्ति के साथ होने वाले व्यवहार से जोड़ा है।
पत्र में कहा गया, 'ग्रेग चैपल ने आखिरी बार 2022 में इस्लामाबाद में इमरान खान से मुलाकात की थी। उस समय खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे और उनके अपने शब्दों में वह पूरी तरह स्वस्थ, मजबूत और फिट थे। अब उनकी हिरासत से सामने आ रही खबरों के साथ उस तस्वीर का मेल बैठाना मुश्किल है। यही वजह है कि हम आज आपको लिख रहे हैं। हम राजनयिकों या राजनीतिक लोगों के तौर पर नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तानों के तौर पर अपनी बात रख रहे हैं, जिन्हें लगा कि हमें आवाज उठानी चाहिए।'
पत्र में आगे कहा गया, 'इमरान खान ने पाकिस्तान को उसका एकमात्र विश्व कप खिताब दिलाया था। उन्होंने अपने देश का प्रधानमंत्री रहते हुए भी नेतृत्व किया। ऑस्ट्रेलियाई लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं- एक ऐसे क्रिकेटर के तौर पर जिनकी प्रतिभा और नेतृत्व ने उस खेल पर स्थायी छाप छोड़ी। साथ ही हम इमरान का एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर भी सम्मान करते हैं, जिन्होंने कैंसर अस्पताल बनाकर पाकिस्तान के लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने में मदद की।'

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).