कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार को निधन हो गया. उनके परिवार ने बताया कि उनकी उम्र 94 साल थी.
पीटीआई के मुताबिक़, किदवई का निधन बुधवार सुबह नोएडा के मेट्रो अस्पताल में हुआ. उनके दामाद राजी उर रहमान किदवई ने बताया कि वह उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं.
उन्होंने कहा कि उनका अंतिम संस्कार निज़ामुद्दीन कब्रिस्तान में शाम करीब 5 बजे किया जाएगा.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोहसिना किदवई के निधन पर दुख व्यक्त किया.
उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद मोहसिना किदवई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. वे कांग्रेस पार्टी की एक अत्यंत वरिष्ठ और वफ़ादार नेता थीं, जिनका पूरा जीवन जनसेवा का उदाहरण रहा है.
राहुल गांधी ने मोहसिना किदवई के लिए कहा, अपनी सादगी, सौम्यता और गरिमापूर्ण राजनीतिक सफलता से उन्होंने देश की महिलाओं की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया. इस दुख की घड़ी में मैं शोकाकुल परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).