तमिलनाडु के विजिलेंस और एंटी करप्शन निदेशालय की ओर से ई़डी के मदुरै सब-डिवीज़नल ऑफिस में तलाशी जारी है. ये तलाशी ईडी के एक अधिकारी की गिरफ्तारी के सिलसिले में हो रही है. 
तमिलनाडु में रिश्वत लेने और स्वीकार करने के आरोप में ईडी ने शुक्रवार को एक अधिकारी को गिरफ़्तार किया था. इस अधिकारी का नाम अंकित तिवारी बताया जा रहा है. इन्हें शुक्रवार को डिंडीगुल-मदुरै हाईवे से गिरफ़्तार किया गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, तमिलनाडु पुलिस ने इस अधिकारी को बीस लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया है.
अंकित तिवारी इससे पहले गुजरात और मध्य प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय में काम कर चुके हैं. रिपोर्टों के मुताबिक़ उन्हें डिंडीगुल में एक व्यक्ति से बीस लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया गया. अंकित तिवारी के बारे में इस व्यक्ति ने तमिलनाडु पुलिस के सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय से संपर्क किया था.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).