हांगकांग और पड़ोसी देश चीन के कुछ हिस्सों में ट्रॉपिकल स्टॉर्म तपाह का असर देखने को मिल रहा है। यहां 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के भूस्खलन या बाढ़ की कोई खबर नहीं आई है। सोमवार के दिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हांगकांग और चीन के शेंजेन शहर में स्कूलों को बंद कर दिया गया। खराब मौसम के कारण कई फ्लाइट भी कैंसिल की गई हैं। व्यवसायिक संस्थानों को भी सुरक्षा के लिहाज से बंद रखा गया है।

फेरी, बसों और ट्रेन सहित परिवहन से जुड़ी अधिकतर सेवाएं बंद कर दी गई हैं। शहर का मेट्रो रेल सिस्टम कम अंतराल पर काम कर रहा है। हांगकांग के मौसम विज्ञान कार्यालय के अनुसार टाइफून 8 का सिग्नल कम से कम स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे तक जारी रहेगा। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइफून है। शिक्षा विभाग ने कहा कि अगर सिग्नल कम हो जाता है तो बिजनेस फिर से शुरू हो सकते हैं, लेकिन स्कूल पूरे दिन बंद रहेंगे।

धीरे-धीरे हांगकांग से दूर जा रहा तपाह
सोमवार सुबह लानटाउ द्वीप पर शहर के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास 101 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार हवाएं चलती रहीं। कुछ समय के लिए तेज हवाओं की गति 151 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। अधिकारियों ने सुबह 4:55 बजे तीन-स्तरीय चेतावनी में सबसे कम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने कहा कि तापाह स्थानीय समय सुबह 8:50 बजे चीन के दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांत के ताईशान में पहुंचा और इसके धीरे-धीरे हांगकांग से दूर जाने की उम्मीद है। 

चीन में भी असर
हांगकांग के पड़ोसी चीन के शेंजेन शहर में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। तूफान के खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी उपाय किए जा रहे हैं। दक्षिणी चीन से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। रविवार दोपहर तक लगभग 60 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों से निकाल लिया गया था। इस तूफान के कारण 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं।
- Legend News


 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).