रिपोर्ट : LegendNews
हरियाणा के यमुनानगर में बस की टक्कर से नव विवाहित दंपति सहित 3 की मौत
हरियाणा के यमुनानगर में जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर गांव मानकपुर के पास एक स्कूल बस ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया. हादसे में ननद भाभी की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल आ है, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद भाग रहे बस ड्राइवर को करीब एक किलोमीटर आगे जाकर पकड़ लिया गया. गुस्साए लोगों ने ड्राइवर की पिटाई भी की. ड्राइवर के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस मेडिकल टेस्ट कराएगी. पुलिस ने बस कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार गंगानगर कॉलोनी के शिवकुमार की 29 अप्रैल को शादी हुई थी. वह अपनी नई दुल्हन खुशबू (25) के साथ मंगलवार सुबह खुशबू मंदिर जा रहे थे. इस दौरान शिव की बहन पूजा भी साथ थी. तीनों पूजा के के लिए पंचमुखी हनुमान मंदिर जाने के लिए निकले तो थे. पूजा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के इटोरा गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद से भाई के घर आई थी.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूल बस तेज रफ्तार में थी और अचानक बाइक को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सड़क पर दूर जा गिरे. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन लेकिन लोगों ने करीब एक किलोमीटर आगे जाकर उसे पकड़ लिया. घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.
चालक नशे की हालत में बस चला रहा था?
गुस्साए लोगों ने बस चालक की जमकर पिटाई कर दी. लोगों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में बस चला रहा था. हालांकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. सूचना मिलते ही जगाधरी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया. पुलिस ने स्कूल बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. जगाधरी सदर थाना जांच अधिकारी मानसिंह ने बताया कि ड्राइवर का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-Legend News

Recent Comments