रिपोर्ट : LegendNews
SBI ने वीर पुलिस अधिकारी जगदीश प्रसाद के परिवार को दी 40 लाख की इंश्योरेन्स धनराशि
मथुरा। भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबन्धक संजय कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक उत्तम कुमार द्वारा हरियाणा के साहसी पुलिस अधिकारी जगदीश प्रसाद के अचानक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए SBI पुलिस वेतन खाते के इंश्योरेन्स की धनराशि 40 लाख रूपये का चेक विगत 13 फरवरी 2026 को मृतक की पत्नी सुधा रानी को सौंपा गया।
जानकारी देते हुए भारतीय स्टेट बैंक की मानव संसाधन प्रबन्धक सविता दहिया ने बताया कि मृतक जगदीश प्रसाद मथुरा के लक्ष्मी नगर गांव डेंगरा के निवासी थे उनके पैतृक निवास गांव डेंगरा लक्ष्मी नगर में पहुंचे आगरा से उपमहाप्रबन्धक संजय कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक उत्तम कुमार के द्वारा आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को एसबीआई पुलिस वेतन खाते के इंश्योरेन्स की धनराशि 40 लाख रूपये का चैक मृतक की पत्नी सुधा रानी को सौंपा है।
गौरतलब है कि जगदीश प्रसाद हरियाणा पुलिस सोनीपत में तैनात थे उनकी डुयुटी सूरज कुण्ड मेले में लगायी गयी थी यहां पर एक दुखद मनोरंजन झूला दुर्घटना के दौरान नागरिकों को बचाते हुए कर्त्तव्य पालन में अपने प्राणों की आहुति दे दी।
असाधारण साहस और निस्वार्थता का परिचय देते हुए जगदीश प्रसाद ने खराब हो चुकी संरचना से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव अभियान के दौरान झूले का एक हिस्सा गिर गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनका पराक्रम, समर्पण और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता कर्त्तव्य और बलिदान के सर्वोच्च आदर्शों का प्रतीक है। इस हृदयविदारक घटना के उपरांत एस.बी.आई. ने तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए घटना रविवार को होने के बावजूद विभिन्न कार्यालयों की टीमों ने तुरंत पात्र बीमा कवरेज का आकलन करने और आवश्यक औपचारिकताएं प्रारम्भ करने के लिए सक्रियता दिखाई। यह पुष्टि की गई कि हरियाणा पुलिस के साथ विद्यमान समझौते के अंतर्गत पात्र कर्मियों को 40 लाख रुपये की बीमा राशि का कवरेज प्राप्त था। सुगठित समन्वय और संस्थागत दक्षता का परिचय देते हुए एस.बी.आई. ने अपने कार्यालयों तथा एस.बी.आई. पुलिस वेतन खाते के इंश्योरेंस के माध्यम से आंतरिक प्रक्रियाओं क शीघ्र सक्रिय किया, ताकि दावे का त्वरित निपटान सुनिश्चित हो सके। घटना के मात्र चार
कार्यदिवसों के भीतर बीमा दावा संसाधित एवं स्वीकृत कर दिया गया और 40 लाख रुपये की राशि बिना किसी विलम्ब के मृतक की पत्नी सुधा रानी को चैक के माध्यम से दी गयी है।
भारतीय स्टेट बैंक जगदीश प्रसाद के साहस और बलिदान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा न केवल भारत के सबसे बड़े बैंक के रूप में, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायी और संवेदनशील सहभागी के रूप में अपनी प्रतिबद्धता पुनः व्यक्त करता है।
- Legend News

Recent Comments