अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपने मुखर विचारों के लिए जानी जाती हैं। वह सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं। बीते दिनों उन्होंने नीट परीक्षा को लेकर किए गए सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान कही गई अभद्र बातों पर नाराजगी जताई थी। इस दौरान एक युवा लड़की ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी थी, अभद्र टिप्पणी की थीं। सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच इस लड़की ने प्रधानमंत्री से माफी मांगी है। इस माफी पर कंगना ने भी प्रतिक्रिया दी है। 
कंगना ने समाज को दिया कड़ा संदेश 
अपने इंस्टाग्राम पेज पर टीनएज लड़की के माफी वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘वह मुश्किल से 15 साल की है, यह खुद बोल रही है उसने अपनी पूरी जिंदगी में मोदी जी के खिलाफ कभी कुछ पोस्ट नहीं किया। लेकिन उस दिन दोस्त उसे वहां ले गए और उन लोगों ने उसे गाली देने के लिए उकसाया। आप अपने बच्चों को बुरी फेमिनाजी और राक्षसी प्रवृति के वामपंथियों से बचाओ। हमें अपने बच्चों को उनसे बचाने की जरूरत है। खुद नोटिस करो एक भी स्कार्फ/बुर्का वाली बेटी ने भोंडा प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन हमारी बेटियों को आसानी से भ्रमित किया जाता है, ऐसा क्यों? हम एक समाज के तौर पर कहीं फेल हो रहे हैं। हमें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए, हमें अपनी बेटियों को बचाना चाहिए।’ 
लड़की के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी 
एएनआई की खबर के मुताबिक नोएडा पुलिस ने प्रधानमंत्री के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी। सोशल मीडिया पर भी इस लड़की को गंदी और अभद्र बातें कहने के कारण ट्रोल किया जा रहा है।  
बीते दिनों जेन जी को कंगना ने काफी बुरा-भला कहा
कंगना ने कई बार सीजेपी के साथ प्रोटेस्ट करने वाले जेन जी को लेकर पोस्ट की है। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी। जेन जी प्रोटेस्ट की ये रील्स देखकर घिन पैदा होती हैं। जिस तरह यह लोग बात कर रहे हैं और जिस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं मैंने वो कभी नहीं देखा। हर एक फ्रेम इतना अजीब और इतना भद्दा हो सकता है। छी।’ आगे दिए गए बयानों में भी कंगना ने जेन जी को गटरछाप तक कह दिया। 
कंगना की आने वाली फिल्म कौन सी है?
कंगना रनौत बतौर सांसद अपनी नई भूमिकाओं को निभा रही हैं। साथ ही वह एक्टिंग की दुनिया में भी सक्रिय हैं। इस साल वह फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आईं। इसके अलावा वह फिल्म 'क्वीन 2' भी कर रही हैं।  
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).