सऊदी अरब ने ह्यूमन राइट्स वॉच HRW की उस रिपोर्ट को निराधार बताते हुए खारिज किया है जिसमें सऊदी सीमा गार्ड्स पर सैकड़ों इथियोपियाई प्रवासियों की हत्या करने का आरोप लगाया गया है.
ह्यूमन राइट्स वॉच का कहना है कि सऊदी अरब के गार्डों ने पिछले साल की शुरुआत में यमन से आने वाले 650 से ज्यादा लोगों को मारने के लिए बंदूकों और विस्फोटकों का इस्तेमाल किया था.
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये प्रवासी सऊदी अरब पहुंचने के लिए युद्धग्रस्त यमन को पार कर आए थे, जिनकी सामूहिक हत्या की गई.
संयुक्त राष्ट्र पहले भी इस तरह के आरोप लगा चुका है. सऊदी अरब के अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि रिपोर्ट विश्वसनीय सोर्स से नहीं आई है.
ह्यूमन राइट्स वॉच ने जो रिपोर्ट जारी की है उसका शीर्षक है, 'उन्होंने हम पर बारिश की तरह गोलीबारी की'
इस रिपोर्ट में उन प्रवासियों की गवाही शामिल है जिन्होंने कहा कि सऊदी अरब के साथ यमन की ऊबड़-खाबड़ उत्तरी सीमा पर सऊदी पुलिस और सैनिकों ने गोलियां चलाई और बीच बीच में विस्फोटक हथियारों से निशाना बनाया.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).