भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने रविवार को सिंगापुर बैडमिंटन ओपन 2026 का पुरुष युगल खिताब जीता और इसी के साथ BWF वर्ल्ड टूर पर अपने दो साल लंबे खिताबी सूखे को समाप्त कर दिया। बेहद रोमांचक और उतार-चढ़ाव से भरे इस खिताबी मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के मोहम्मद शोहिबुल फिक्री और फज्र अल्फियान की मजबूत चुनौती को 18-21, 21-17, 21-16 से धूल चटाई। 

पुरुष युगल विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज भारतीय बैडमिंटन जोड़ी ने फाइनल में विश्व नंबर-3 इंडोनेशियाई जोड़ी फजार अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी को 18-21, 21-17, 21-16 से हराया। 73 मिनट तक चले इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया।

यह सात्विक और चिराग का मई 2024 में जीते गए थाईलैंड ओपन के बाद पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब है।

पिछले दो वर्षों में तीन फाइनल हारने वाली भारतीय जोड़ी, जिसमें इसी महीने का थाईलैंड ओपन भी शामिल है। उन्होंने आखिरकार ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की। इसके साथ ही वे सिंगापुर ओपन जीतने वाली भारत की पहली युगल जोड़ी भी बन गई।

इससे पहले भारत के लिए साइना नेहवाल, पीवी सिंधु और बी साई प्रणीत सिंगापुर ओपन का खिताब जीत चुके हैं, लेकिन ये सभी खिताब एकल वर्ग में आए थे।

पहले गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कई बार बढ़त का आदान-प्रदान हुआ। मुकाबला 18-17 पर बेहद रोमांचक स्थिति में था, लेकिन इसके बाद इंडोनेशियाई जोड़ी अल्फियान-फिकरी ने लगातार चार अंक जीतकर पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में शुरुआती दौर में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और कोई भी टीम स्पष्ट बढ़त नहीं बना सकी। हालांकि, 8-8 की बराबरी के बाद भारतीय जोड़ी ने लगातार छह अंक जीतकर मुकाबले पर पकड़ मजबूत कर ली।

इंडोनेशियाई जोड़ी ने जल्द ही वापसी करते हुए अंतर को केवल दो अंकों तक सीमित कर दिया, लेकिन सात्विक और चिराग ने दबाव बनाए रखा और मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया।

निर्णायक तीसरे गेम में सात्विक-चिराग ने ब्रेक तक चार अंकों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली। हालांकि, फजार अल्फियान और मुहम्मद फिकरी ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 14-13 कर दिया और मुकाबले को फिर रोमांचक बना दिया।

इसके बावजूद भारतीय जोड़ी ने संयम नहीं खोया और अगले 11 में से सात अंक जीतकर मैच पर दोबारा नियंत्रण हासिल कर लिया। सात्विक और चिराग ने अपना दूसरा मैच प्वाइंट भुनाते हुए मुकाबला जीत लिया और BWF वर्ल्ड टूर का नौवां खिताब अपने नाम किया।

सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन और विश्व नंबर-1 कोरियाई जोड़ी किम वोन-हो और सियो सेउंग-जे को हराने वाली भारतीय जोड़ी ने इस जीत के साथ फजार अल्फियान और मुहम्मद फिकरी के खिलाफ अपना हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी 2-2 से बराबर कर लिया।

सिंगापुर ओपन 2026 का खिताब भारत के लिए इस साल का केवल दूसरा BWF वर्ल्ड टूर खिताब रहा। इससे पहले देविका सिहाग ने थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 में महिला एकल का खिताब जीता था।

भारत का एकल अभियान क्वार्टरफाइनल चरण में ही समाप्त हो गया था। महिला एकल में पीवी सिंधु को विश्व नंबर-1 और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन यन से-यांग से हार का सामना करना पड़ा, जबकि पुरुष एकल में लक्ष्य सेन जापान के कोकी वतानाबे के खिलाफ हारकर बाहर हो गए।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अब अगले सप्ताह होने वाले इंडोनेशिया ओपन में चुनौती पेश करेंगे, जो BWF सुपर 1000 कैटेगरी का टूर्नामेंट है।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).