मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई (एनएसएस) ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के साथ मिलकर मथुरा शरह में यातायात सुरक्षा हेतु एक जनजागरण रैली का आयोजन किया। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इस रैली के माध्यम से यातायात संबंधी नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य के अतिरक्त यह भी बताना था कि यातायात के नियमों के उल्लंघन के क्या परिणाम हो सकते हैं।

यह जागरूकता रैली मथुरा शहर के भूतेश्वर तिराहे से शुरू होकर गोवर्धन चौराहे पर जाकर विसर्जित हुई। यातायात पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ और उनके सहयोग से संस्कृति विवि के विद्यार्थियों और नेहरू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारे और बैनरों के साथ लोगों को यातायात नियमों के उल्लंघन के गंभीर परिणामों से लोगों को अवगत कराया। रैली में चल रहे युवाओं ने लोगों को दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेल्मेट और चार पहिया वाहन चालकों और सवारियों के लिए सीट बेल्ट लगाने की आवश्यकता को बहुत विस्तार से बताया। रैली में चल रहे विद्यार्थियों ने बताया कि यातायात विभाग के द्वारा मार्गों पर बने हुए चिह्नों का क्या महत्व है और उनके अनुसार वाहन चलाने के क्या-क्या फायदे हैं।

रैली के साथ चल रहे यातायात पुलिसकर्मियों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर कैसे चालान काटे जाते हैं। रैली भूतेश्वर तिराहे और गोवर्धन चौराहे के मध्य कृष्णानगर होकर गुजरी और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। संस्कृति विवि की राष्ट्रीय सेवा योजना के सह समन्वयक डा. केके पाराशर की देखरेख और मार्ग निर्देशन में इस रैली का आयोजन किया गया। रैली को सफल बनाने में रमन चतुर्वेदी, विष्णु चौधरी, भानु सैनी, धर्मेंद्र कुमार, डा. नीलम ने भरपूर सहयोग दिया। 
- Legend News


 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).