वृन्दावन के पौराणिक ब्रह्म कुण्ड पर 24 से 26 सितम्बर 2024 तक भव्य वार्षिक ‘साँझी मेले’ का आयोजन जी. एल. ए. विश्वविद्यालय, मथुरा एवं ब्रज संस्कृति शोध संस्थान, वृन्दावन के सौजन्य से किया जायेगा।

उक्त जानकारी केशव कुंज स्थित ब्रज फाउंडेशन के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ब्रज संस्कृति शोध संस्थान के सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी ने दी। उन्होंने कहा कि मेले में ब्रज की साँझी कला पर आधारित प्रदर्शनी, जिसमें रंगों द्वारा पानी के ऊपर व नीचे भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीलाओं की साँझी, कुंड के जल के ऊपर फूलों से राधाकृष्ण की अनुपम साँझी व गोबर, शैल आदि से ब्रज के कलाकारों द्वारा साँझी बनाई जायेगी। 

ब्रह्मकुंड सांझी मेला संयोजक आनंद यादव ने बताया कि मेले के प्रथम दिन विद्यालयों की छात्राओं द्वारा ब्रह्मकुण्ड की अष्टकोणिय सीढ़ियों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। 

ब्रज संस्कृति शोध संस्थान के प्रकाशन अधिकारी गोपाल शरण शर्मा ने बताया कि साँझी के प्रति नई पीढ़ी में अलख जगाने के उद्देश्य से साँझी के बाल कलाकारों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा लोक कला पर आधारित प्रस्तुतियां दी जायेगी। मेले के अन्तिम दिन सभी साँझी कलाकारों का सम्मान होगा और विद्यालयों के छात्र - छात्राओं को पुरूस्कृत किया जायेगा। 

2009 में ब्रज फाउंडेशन ने ब्रह्कुण्ड का जीर्णोद्धार किया था तथा सांझी मेले को पुनः शुरू किया था। तब से हर वर्ष ये मेला आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर जे.पी. सारस्वत, एन.एल.शर्मा, जगदीश सिंह आदि उपस्थित रहे।

- Legend News 
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).