पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एक बड़ी गुज़ारिश मुंबई इंडियंस से कर दी है। मांजरेकर ने सीधे और साफ शब्दों में एमआई को बोला है कि वह हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटा दे और जसप्रीत बुमराह को कप्तान बना दे। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के खिलाफ रायपुर में आखिरी गेंद पर मिली हार के साथ एमआई का बोरिया बिस्तर आईपीएल के 19वें सीजन से बंध गया। पांच बार की आईपीएल चैंपियन इस सीजन सिर्फ 3 ही मुकाबले 11 मैचों में जीत पाई है। 
एमआई की इस दुर्गति के लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी की खूब आलोचना हो रही है। इसको लेकर स्पोर्ट्सस्टार से बात करते हुए मांजरेकर ने कहा है कि फ्रेंचाइजी को फिर से लीडरशिप को लेकर सोचने की जरूरत है। एमआई को बुमराह को टीम को लीड करने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं बुमराह को इंडिया की कप्तानी करते देखना चाहूंगा, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि कोई भी गेम को उतना अच्छे से देख सकता है, जितना वह देखता है। वह अपनी बॉलिंग से सिर्फ एक्शन के बारे में नहीं है, यह अंदाजा लगाने, बैटर को पढ़ने, सिचुएशन को समझने और पिचों को समझने के बारे में भी है। मैं बस थोड़ा निराश हूं कि वह इंग्लैंड में कप्तान बनने में इंटरेस्टेड नहीं लग रहा है। जब शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था, तब उसने कप्तानी नहीं की थी, लेकिन उम्मीद है, कम से कम इंडियन प्रीमियर लीग में, उसे वह मौका मिलना चाहिए।” 
मांजरेकर ने यह भी कहा है कि एमआई को आशीष नेहरा को भी साइन कर लेना चाहिए था, जिनके साथ हार्दिक पांड्या की जोड़ी गुजरात टाइटन्स में हिट रही थी। उन्होंने आगे कहा, "आपने सच में समझ लिया कि मैं क्या इशारा कर रहा था, क्योंकि मुझे लगता है कि उन्हें हार्दिक पांड्या से आगे देखना होगा। हां, क्योंकि वह मूव पक्का काम नहीं आया। यह हार्दिक के लिए भी सही नहीं है। यह एक पैकेज डील जैसा है। आप जानते हैं, अगर हार्दिक मुंबई आने वाला था, तो उन्हें आशीष नेहरा को भी उसके साथ लाना चाहिए था, लेकिन आशीष उसके साथ नहीं होगा।" 
बुमराह को लेकर संजय मांजरेकर ने कहा, "मैं सच में चाहता हूं कि बुमराह को मौका दिया जाए, क्योंकि यह उन पर उतना बोझ नहीं है जितना टेस्ट कप्तान होने पर होता है, जहां उन्हें हर टेस्ट मैच के लिए फिट और तैयार रहना होता है।" हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 8 में से दो ही मैच इस सीजन जीते हैं। 3 मैच सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई खेली है और 2 मैच उसमें से हारी है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).