रिपोर्ट : LegendNews
तिरंगे की तस्वीर लगाकर सानिया मिर्जा ने देश के आर्म्ड फोर्स को किया सलाम
भारत की पूर्व टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने देश के आर्म्ड फोर्स को सलाम किया है। सानिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भारतीय सेना के सपोर्ट में एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में सानिया ने देश बहादुर जवानों को शुक्रिया कहा है। सानिया ने अपने इस इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'अपनी जान की बाजी लगाकर हमें प्रोटेक्ट करने के लिए शुक्रिया। मैं आपके लिए दुआ करती हूं। सभी नागरिकों के लिए भी मैं दुआ करती हूं।' सानिया ने अपने इस इंस्टा स्टोरी के साथ भारतीय तिरंगे की तस्वीर को भी शेयर किया है।
सानिया मिर्जा के इस रिएक्शन से पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को जरूर मिर्ची लगेगी। सानिया मिर्जा शोएब मलिक की एक्स वाइफ हैं। सानिया और शोएब साल 2024 में एक दूसरे से अलग हुए थे। बता तें कि पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में रोष फूट पड़ा है। इस घटना में 26 निर्दोष टूरिस्टों की जान चली गई थी।
-Legend News
Recent Comments